उत्तर प्रदेश में सीएए एवं एनआरसी के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर

उत्तर प्रदेश में सीएए एवं एनआरसी के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर


योगी पुलिस द्वारा किए जा रहे अत्याचार पर विपक्षी पार्टियों को कुंभकर्ण की नींद से जगाने के लिए भोपाल की महिलाओं द्वारा भेजा जाएगा काले झंडे और एक लेटर




भोपाल / उत्तरप्रदेश में सीएए एनआरसी के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रही महिलाओं पर लगातार योगी पुलिस द्वारा अत्याचार किया जा रहा है लेकिन विपक्षी पार्टियां कुंभकर्ण की नींद सो रही हैं, जिन्हें जगाने के लिए भोपाल के इकबाल मैदान में महिलाओं द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया गया।


प्रदर्शनकारी महिलाओ ने उत्तर प्रदेश की विपक्ष पार्टीयों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश के विपक्ष को अपनी कुंभकर्ण की नींद से जाग जाना चाहिए और प्रदेश में व्याप्त अराजकता भय के खिलाफ सड़कों पर संघर्ष करना चाहिए और लोकतंत्र में विपक्ष का जो कर्तव्य है उसको अदा करना चाहिए।
प्रदर्शनकारी महिलाओ ने यह भी कहा कि भोपाल की महिलाओं की तरफ़ से विरोध के रूप में काले झंडे और एक लेटर भेजा जाएगा जिसका उद्देश्य प्रदेश की विपक्षी पार्टियों को अपना कर्तव्य याद दिलाना है।



Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image