सिंधिया समर्थको को मंत्री गोविंद सिंह की चेतावनी,कॉग्रेस के खिलाफ जाने वाले पार्टी छोड़ दे

सिंधिया समर्थको को मंत्री गोविंद सिंह की चेतावनी,कॉग्रेस के खिलाफ जाने वाले पार्टी छोड़ दे


मंत्री डॉ गोविंद सिंह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के गुट के माने जाते हैं, और अपने सख्त एवं स्पष्ट बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं
मंत्री प्रदुम्न सिंह ने यहां तक कह दिया था कि अगर सिंधिया सड़क पर उतरेंगे तो पूरी कांग्रेस उनके साथ सड़कों पर उतरेगी


भोपाल। प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने कहा है कि जिनकी पार्टी (कांग्रेस) के प्रति निष्ठा नहीं है, उन्हें तत्काल पार्टी छोड़ देना चाहिए। डॉ सिंह ने यहां मीडिया के समक्ष हाल में राज्य के कुछ मंत्रियों के बयानों के संबंध में पूछे जाने पर कहा कि जिन लोगों की पार्टी के प्रति निष्ठा नहीं है, वे पार्टी छोड़ें। उन्होंने कहा कि वे भी संगठन से कहेंगे कि ऐसे लोगों के मामले में कार्रवाई होना चाहिए।


मंत्री डॉ गोविंद सिंह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के गुट के माने जाते हैं। और अपने सख्त एवं स्पष्ट बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। बीते कुछ दिनों से कांग्रेस नेताओं में बयानों का पारा चरम पर है। कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हाल ही में टीकमगढ़ जिले में अतिथि शिक्षकों के मामले में वचन पूरे नहीं होने पर सड़क पर उतरने संबंधी बयान दिया था। इसके बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कह दिया कि सिंधिया चाहे तो सड़क पर उतर जाएं।


इसके बाद सिंधिया तो कुछ नहीं बोले और उनके समर्थक मंत्रियों ने सिंधिया का एक तरह से पक्ष लेते हुए सार्वजनिक बयान दिए हैं। मंत्री इमरती देवी और प्रदुम्न सिंह तोमर खुलकर अपने नेता के पक्ष में आ गए। प्रदुम्न सिंह ने यहां तक कह दिया कि अगर महाराज(सिंधिया) सड़क पर उतरेंगे तो पूरी कांग्रेस उनके साथ सड़कों पर उतरेगी।


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना