शादी के बाद तीन दिनों तक यहां टॉयलेट नहीं जाते हैं दूल्हा-दुल्हन


शादी के बाद तीन दिनों तक यहां टॉयलेट नहीं जाते हैं दूल्हा-दुल्हन







इंडोनेशिया। शादी में हर जगह अलग-अलग रस्म और रिवाज का पालन किया जाता है। हर धर्म के लोग अपने नियमों से इस आयोजन को करते हैं और सख्ती के साथ उनका पालन करते हैं। हालांकि, कुछ रस्मों को लेकर लोगों में अंधविश्वास भी होता है कि यदि उन्होंने इन नियमों का पालन नहीं किया, तो एक नवविवाहित जोड़े का जीवन मुश्किल में पड़ सकता है। मगर, कुछ कायदे ऐसे होते हैं, जिन्हें बाकी दुनिया के लोग विचित्र समझते हैं। ऐसा ही एक रिवाज इंडोनेशिया का है, जहां दूल्हा और दुल्हन शादी करने के बाद तीन दिनों तक शौचालय नहीं जा सकते।

हो सकता है कि इस रिवाज को सुनकर आपको अजीब लगे, लेकिन इंडोनेशिया में लोग इस अनोखी परंपरा को सख्ती से निभाते हैं। यह रस्म इंडोनेशिया के ट्वोंग (TWONG) समुदाय में बहुत प्रचलित है। इस रस्म के अनुसार, दूल्हा और दुल्हन को शादी के बाद तीन दिनों के लिए टॉयलेट में जाने की मनाही होती है। इस संस्कार को तोड़ना उनकी सभ्यता में अपशकुन माना जाता है।

टोंड समुदाय के लोग मानते हैं कि शादी एक पवित्र बंधन है। शौचालय जाने से शादी की पवित्रता नष्ट हो जाएगी और दूल्हा-दुल्हन अपवित्र हो जाएंगे। वे यह भी मानते हैं कि बहुत सारे लोग शौचालय का उपयोग करते हैं, जिससे उनकी नकारात्मक ऊर्जा शौचालय में रह जाती है। यदि नव-विवाहित वर-वधू शौचालय का उपयोग करते हैं, तो उन लोगों की नकारात्मक ऊर्जा उनमें आ जाती है। इससे दूल्हा-दुल्हन का रिश्ता टूट सकता है।

इतना ही नहीं, इस वजह से दूल्हा और दुल्हन की जान भी खतरे में पड़ सकती है। लिहाजा, नवविवाहित जोड़ों के खाने-पीने पर भी प्रतिबंध लगाया जाता है। वर-वधू को इस बुरे शगुन से दूर रहना चाहिए। इसके लिए उन्हें तीन दिन तक कम भोजन दिया जाता है। इस प्रथा को मानने के लिए दूल्हा और दुल्हन को पीने के लिए कम पानी दिया जाता है, ताकि उनके संस्कार बाधित न हों।




Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image