साथी हाथ बढ़ाना:DGP साहब जरा गौर फरमाईये,कोमा में है लाचार सिपाही इलाज के लिए पैसे नही,मदद के लिए आगे आये

साथी हाथ बढ़ाना:DGP साहब जरा गौर फरमाईये,कोमा में है लाचार सिपाही इलाज के लिए पैसे नही,मदद के लिए आगे आये


जब कोई परिवार को सदस्य किसी परेशानी में होता है तो पूरा परिवार उसकी मदद के लिए हाथ बढ़ाता है। लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस अपने ही एक जवान की खोज-खबर नहीं ले रहा है। यूपी पुलिस का ये जवान कोमा मे है और परिवार वालों के पास इतना पैसा नहीं बचा है कि वो सिपाही का इलाज करा सकें।

आयोध्या/उत्तरप्रदेश। बता दें कि आगरा के पर्यटन थाने में तैनात सिपाही सचिन कौशिक ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने सभी से अनुरोध किया है कि अयोध्या पुलिस के सिपाही अभिषेक त्रिपाठी पीएनओ (152252249) की मदद को आगे आएं। सचिन कौशिक ने फेसबुक पेज पर पोस्ट में लिखा है कि कांस्टेबल अभिषेक त्रिपाठी 6 महीने पहले दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गये थे। इसी वजह से अभिषेक त्रिपाठी कोमा में चले गए, उनका लगातार इलाज चल रहा है। सचिन ने लिखा कि घर वालों ने अभिषेक के इलाज में लगभग 15 लाख रुपए खर्च कर दिए हैं। लेकिन अब उनके सामर्थ्य ने जवाब दे दिया है।


अपनों पर सितम गैरों पर करम


यूं तो उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने बीते दिनों में केरल में आई बाढ़ के लिए लोगों से मदद की अपील की। डीजीपी ने कर्मचारियों से कहा कि वो अपनी स्वेच्छा से एक दिन की सैलरी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दान करें। वहीं, अब यूपी पुलिस का एक जवान विभागीय मदद की राह देख रहा है। दुर्घटना में घायल होकर कोमा में गए सिपाही अभिषेक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि उसके इलाज में हर महीने तीस हजार रुपए का खर्च आता है। सूत्रों का यहां तक कहना है कि परिजनों के पास अब इतना पैसा नहीं बचा है कि वो लाचार सिपाही का इलाज करा सकें।


कैसे करें मदद


बता दें कि सचिन कौशिन ने फेसबुक पर पोस्ट शेयर करते हुए अभिषेक से जुड़ी जानकारी साझा की है। ताकि लोग उसकी मदद को आगे आएं।


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image