रद्दी चौकी में बल बढ़ा, अलर्ट

रद्दी चौकी में बल बढ़ा, अलर्ट


जबलपुर। शुक्रवार को पुलिस कुछ इलाकों में अलर्ट रही। इस दौरान रद्दी चौकी में भी अतिरिक्त बल लगाया गया। वहीं साइबर टीम सोशल मीडिया में निगरानी रखे हुए थी।


गाजीबाग में धरने पर बैठी हैं महिलाएं:


सीएए और एनआरसी के विरोध में गाजीबाग मैदान में लगभग डेढ़ माह से महिलाएं धरने पर बैठी हुई हैं। वहीं महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था में लगातार महिला पुलिस बल तैनात है। इसके साथ ही इस बात का भी ख्याल रखा जा रहा है कि कहीं भीड़ जमा नहीं हो।