राहुल के डंडे वाले बयान पर गहलोत की सफाई

राहुल के डंडे वाले बयान पर गहलोत की सफाई


 'उनका मतलब युवा अपने आक्रोश के कारण मोदीजी को सजा देंगे'


जयपुर / मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के डंडे वाले बयान पर सफाई दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा- उनका (राहुल) आशय था कि युवा अपने आक्रोश के कारण मोदीजी को सजा देंगे। राजनीतिक लाभ के लिए उनके शब्दों की गलत व्याख्या की गई और उनके इरादों को नहीं समझा गया। राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी के बारे में एक रैली में बेरोजगारी को लेकर कहा था कि देश के युवा उन्हें 6 माह में डंडे मारेंगे।


गहलोत ने मामले में दो ट्वीट किए। उन्होंने लिखा- हिन्दी भाषा में अभिधा एवं व्यंजना होते हैं। अभिधा किसी भी बात को सामान्य और प्रत्यक्ष रूप से व्यक्त किया जाता है। जबकि व्यंजना अप्रत्यक्ष, व्यंगात्मक, मुहावरेदार अभिव्यक्ति होती है।


गहलोत ने दूसरे ट्वीट में लिखा- जब राहुल गांधी ने डंडा शब्द का प्रयोग किया, तो यह व्यंजनात्मक प्रयोग है। उनका आशय था कि युवा अपने आक्रोश के कारण मोदीजी को सजा देंगे।








 







Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना