मंडी में अवैध निर्माणों पर दूसरे दिन भी चला पीला पंजा

मंडी में अवैध निर्माणों पर दूसरे दिन भी चला पीला पंजा




मथुरा / लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी मंडी परिसर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला। हालांकि दूसरे दिन व्यापारियों का विरोध तीव्र नहीं था। गुरूवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान गुस्साए व्यापारियों ने जेसीबी पर पत्थर फेंके थे और जककर विरोध किया था। इससे अफरातफरी मच गई थी। पुलिस और पीएसी ने मोर्चा संभालते हुए पथराव करने वाले व्यापारियों को खदेड़ दिया था। कई व्यापारी स्टे भी दिखा रहे थे, जिसे नहीं माना गया। करीब एक पखवाडे से मंडी में यह कार्यवाही चल रही है। व्यापारियों के विरोध के बाद कार्यवाही को रोक दिया गया था। इसके बाद मंडी प्रशासन ने व्यापारियों को खुद अतिक्रमण हटाने को कहा था। इसके बाद भी कोई बात नहीं बनी तो प्रशासन ने जेसीबी चला दी। सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार ने बताया कि यूपी मंडी परिषद के डायरेक्टर के पत्र पर यह कार्रवाई की जा रही है। यह यूपी में सभी जगह अभियान चल रहा है। पहले अतिक्रमणों को चिह्नित किया गया था। अतिक्रमण की कार्रवाई जारी रहेगी। इन लोगों को फुटपाथ पर पट्टा दिया गया था। उसमें छत बनाने का कोई प्रावधान नहीं था। इन लोगों ने अतिक्रमण किया है। हालांकि दूसरे दिन भी व्यापारी मंडी में जुटे और कोई काम नहीं हुआ लेकिन प्रशासन के रूख को देखते हुए विरोध प्रभावी नहीं हो सका। ज्ञात रहे कि इससे पहले विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग भी मंडी में आंदोलन कर चुके हैं। व्यापारियों ने अपने भी अपनी संघर्ष समिति गठित की थी लेकिन प्रशासन अपनी मंशा पर अडिग है और लगातार अवैध अतिक्रमण ध्वस्त किये जा रहे हैं।



Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image