झारखंड में बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड, आज भी बारिश के आसार

झारखंड में बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड, आज भी बारिश के आसार


छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे से झमाझम


रायपुर / झारखंड और छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को फिर मौसम बदल गया। रांची में सुबह से ही कोहरा और बादल छाए रहे। दोपहर बाद अधिकतर जिलों में बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे अधिकतम तापमान में 7 डिग्री तक गिरावट आई। 24 घंटे में रायपुर और दुर्ग संभाग में सुबह से रात तक अच्छी बारिश हो गई। पिछले 24 घंटे में माना एयरपोर्ट पर 4 सेमी (लगभग पौने 2 इंच) पानी बरस गया। रायपुर के अलावा दुर्ग और बिलासपुर संभाग में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई है।


रांची: न्यूनतम तापमान गिरेगा, ठंड बढ़ेगी
रांची में गुरुवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री था, जो गिरकर 16.2 डिग्री पर पहुंच गया। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से झारखंड में बादल छाए हैं और बारिश हो रही है। शनिवार को भी रांची, बोकारो, धनबाद, पलामू और गढ़वा सहित अन्य जिलों में छिटपुट बारिश होने के आसार हैं। उन्होंने कहा कि बादल छंटने के बाद 9 फरवरी से ठंड फिर बढ़ जाएगी। दो दिनों तक शीतलहर चलेगी। न्यूनतम तापमान गिरकर 8 डिग्री तक पहुंच सकता है।


जमशेदपुर: ठंड से महिला की मौत
बिरसानगर बस्ती में गुरुवार रात ठंड लगने से 40 साल की एक महिला की मौत हो गई। महिला भीख मांगकर गुजारा करती थी। उसकी पहचान नहीं हो पाई है।



छत्तीसगढ़: देर रात से लगातार बारिश जारी, धुंध और कोहरे में लिपटा प्रदेश


राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लगातार बारिश ने मौसम बदल दिया है। गुरुवार से जारी बारिश का सिलसिला दो दिन बाद शनिवार को भी नहीं थमा। शुक्रवार दोपहर में बारिश जरूर कम हुई, लेकिन बूंदाबांदी लगातार होती रही और पूरी रात फिर इसने तेज बारिश का रूप ले लिया। शनिवार को सुबह 9 बजे बारिश थमी जरूर, लेकिन धुंध और कोहरे में प्रदेश लिपटा हुआ है। इसका असर एक ओर जहां उड़ानों पर पड़ रहा है, वहीं अचानक आए इस मौसम में बदलाव के कारण मरीजों की संख्या भी अस्पताल में बढ़ रही है। मौसम और वायरल के खतरे को ध्यान में रखकर स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेशभर के सरकारी अस्पतालों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। सभी जगह तापमान सामान्य से 8 से 11 डिग्री तक कम है।



खैरागढ़ में सबसे ज्यादा 50 मिमी बारिश
पिछले 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। खैरागढ़ में सबसे ज्यादा 50 मिमी (2 इंच) बारिश हो गई। माना, आरंग, धमधा, बेरला में 40 मिमी पानी बरसा। सिमगा, गुंडरदेही, दुर्ग में 30, रायपुर, महासमुंद, बेमेतरा, पाटन, बसना, तिल्दा, लाभांडी, थानखम्हरिया में 20 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। शुक्रवार को दिन में बिलासपुर में 15.4 मिमी बारिश हुई। शनिवार को सुबह उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ पॉकेट में हल्की बारिश हो सकती है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में घना कोहरा रहेगा। रायपुर में हल्के बादल रहेंगे। दिन का तापमान थोड़ा बढ़कर 22 डिग्री और रात में पारा 15 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।



कारण: बंगाल की खाड़ी में बने दबाव से बदला मौसम
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में निम्न क्षेत्र का दबाव बना हुआ है। इससे झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के अधिकतर हिस्सों में मौसम बदला है। बादल छाए हुए हैं। बारिश हो रही है।



आगे क्या: 9 से 15 फरवरी तक साफ रहेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 9 से 15 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। बादल छाने या बारिश की कोई संभावना नहीं है। लेकिन सुबह में ठंड बढ़ेगी।


आज कहां कैसा रहा पारा






























शहरअधिकतमन्यूनतम तापमान
रांची16.20 डिग्री9.80 डिग्री
कांके15.50 डिग्री8.90 डिग्री
जमशेदपुर18.50 डिग्री15.70 डिग्री
डालटनगंज19.40 डिग्री9.90 डिग्री

*15.5 डिग्री कांके का अधिकतम तापमान रहा


रांची में अगले 4 दिन का तापमान































तारीख


अधिकतमन्यूनतम
8 फरवरी20 डिग्री09 डिग्री
9 फरवरी22 डिग्री08 डिग्री
10 फरवरी23 डिग्री09 डिग्री
11 फरवरी24 डिग्री10 डिग्री

Popular posts
MP पुलिस के जांबाज अफसर ओर एनकाउंटर स्पेशलिस्ट मोहिंदर कंवर परिणय सूत्र में बंधे
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना
प्रशासन ने सुबह 7 से शाम 7 बजे तक खोला बाजार, व्यापारी नहीं चाहते खोलना
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के उपलक्ष में ऑनलाइन बैठक तम्बाकू जानलेवा, मैं भी कर रहा हूँ इसकी आदत छोड़ने क़ी कोशिश - डॉ. हेमंत जैन तम्बाकू मुक्त समाज की पहल में सहभागी बनें : रामजी राय दतिया। असमय मानव जीवन के खत्म होने में बहुत बड़ा योगदान तम्बाकू से बने पदार्थों के सेवन से है चाहे वह चबाने वाला हो, सूंघने वाला हो अथवा धूम्रपान हो। इन सबके सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव से सेवन करने वाला स्वयं और अपने इर्दगिर्द रहने वाले स्वजनों को धीमी जहर से होने वाली मौत की ओर अग्रसर करता है। इसमें युवा भी अत्यधिक ग्रसित होता चला जारहा है। अतः आवश्यक है सामुदायिक जागरूकता की। उक्त उद्गार वरिष्ठ समाजसेवी वीरेन्द्र शर्मा ने व्यक्त किए। तम्बाकू जानलेवा, मैं भी कर रहा हूँ इसकी आदत छोड़ने क़ी कोशिश यह बात बैठक में स्रोत व्यक्ति के रूप में सम्मिलित मेडीकल कॉलेज के सहायक प्राध्यापक डॉ. हेमंत जैन ने कही। इस उद्देश्य की प्रतिपूर्ति हेतु विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के उपलक्ष में स्वदेश ग्रामोत्थान समिति व मध्यप्रदेश वॉलेंट्री हेल्थ एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित अभियान के अंतर्गत ऑनलाइन वेविनार बैठक संस्था संचालक रामजीशरण राय के नेतृत्व में आयोजित की गई। उन्होंने तम्बाकू मुक्त समाज की पहल में सहभागी बनने की अपील की। साथ ही श्री राय ने तम्बाकू उत्पादों के सेवन करने वाले व उससे होने वाली मौतों के आंकड़े प्रस्तुत किए। कोरोना महामारी के चलते सरकार द्वारा प्रदत्त एडवाइजरी के परिपालन में सामाजिक दूरी बनाए रखने हेतु आयोजित ऑनलाइन जागरूकता बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी सरदारसिंह गुर्जर, डॉ. बबीता विजपुरिया, दया मोर, अशोककुमार शाक्य, राजपालसिंह परमार, पीयूष राय, रुचि सोलंकी, बलवीर पाँचाल, दीक्षा लिटौरिया, श्वेता शर्मा, जितेंद्र सविता, प्राप्ति पाठक, अखिलेश गुप्ता, देवेंद्र बौद्ध, पिस्ता राय, अभय दाँगी, शिवम बघेल, भैरव दाँगी, प्रज्ञा राय, शैलेंद्र सविता, सुवेश भार्गव आदि ने सहभागिता करते हुए समुदाय को तम्बाकू मुक्त बनाने हेतु सतत जागरूकता के प्रयासों में अपनी भूमिका निभाने की सहमति जताई। हम विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर शपथ लेते हैं कि प्रत्येक मानव जीवन को सुरक्षितऔर संरक्षित रखने हेतु स्वयं तम्बाकू से बने पदार्थों का सेवन नहीं करेंगे साथ ही समुदाय को तम्बाकू से बने पदार्थों के सेवन न करने हेतु प्रेरित करेंगे। साथ ही शपथ लेते हैं कि हम अपने अपने स्तर पर जिले सार्वजनिक स्थानों को धूम्रपान मुक्त करने की पहल में शासन प्रशासन का आवश्यक सहयोग करते हुए कोटपा अधिनियम के कानूनी प्रावधानों की जागरूकता करेंगे। उक्त जानकारी बलवीर पाँचाल ने देते हुए सार्वजनिक स्थानों को धूम्रपान मुक्त करने की अपील की। अंत में बैठक सहभागी सभी का आभार सरदार सिंह गुर्जर ने किया।
Image