जेल में 6 माह की सजा काट रहा कैदी फरार


जेल में 6 माह की सजा काट रहा कैदी फरार


जेल अधीक्षक ने किया प्रहरी को निलंबित







टीकमगढ / जिला जेल परिसर स्थित बगिया में काम करने के दौरान छह माह की सजा काट रहा कैदी फरार हो गया। पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब कैदियों को लॉकअप में वापस किया जा रहा था, तब गणना में जेल प्रशासन को इसकी जानकारी हुई। जेल प्रशासन ने तत्काल ही इसकी सूचना पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को दी। लापरवाही पर एक प्रहरी को निलंबित कर दिया गया है।

जिला जेल में धारा 306, 323 के आरोप में ग्राम फुटेर थाना खरगापुर निवासी ध्रव लोधी को कोर्ट ने 6 माह के कारावास की सजा सुनाई है। कैदी को जिला जेल टीकमगढ में रखा गया था। बताया जाता कि रविवार सुबह जेेल के लॉकअप से 5 कैदियों को बगिया में कार्य करने के लिए निकाला गया।

कैदी ध्रुव लोधी दोपहर करीब 12 बजे पुलिस को चकमा देकर मौके से भाग खड़ा हुआ। पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी तथा बगिया में काम होता रहा। बताया जाता है कि काम पूरा होने के वाद जब कैदियों को वापस लॉकअप में डालने की व्यवस्था की गई तो कैदियों की गिनती हुई जिसमें एक कैदी लापता मिला।

जेल अधीक्षक ने तत्काल ही इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया को भी दी। जानकारी मिलते ही पुलिस कप्तान श्री अनुराग सुजानिया जी, एसडीओपी सुरेश शैजवाल के साथ जिला जेल पहुंचे और जेल के अंदर पहुंचकर घटना की विस्तार से जानकारी साथ ही अन्य कैदियों के बारे में भी जानकारी हासिल की।

इनका कहना है:-

पुलिस के जवान लगातार कैदी को खोजने का प्रयास कर रहे हैं। इस मामले में ड्यूटी पर तैनात प्रहरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

-प्रतीक कुमार जैन, जेल अधीक्षक, जिला जेल टीकमगढ़-




Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना
अमन का पैग़ाम देने वाले हज़रत मोहम्मद सल्लाल्लाहु अलैहि वसल्लम साहब का यौमे पैदाइश अमन के साथ मनाया गया
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image