हाथों का कांपना दूर करने के घरेलू उपाय

हाथों का कांपना दूर करने के घरेलू उपाय



हाथों का कांपना एक आम समस्या है, लेकिन कई बार यह स्थिति असुविधाजनक हो जाती है। हाथों का रोज-रोज कांपना बहुत कुछ कहता है। सेहत के लिहाज से इसके कई मायने हैं। डॉ. के अनुसार, इसका मतलब है कि तंत्रिका तंत्र में समस्या है या मरीज को बहुत ज्यादा तनाव है। इसके अलावा जो लोग अत्यधिक शराब या ड्रग्स लेते हैं, उनमें हाथों का कांपना आम है। लाइफस्टाइल को व्यवस्थित कर या हाथों से जुड़े व्यायाम करके इस स्थिति को सुधारा जा सकता है। रक्त प्रवाह बाधित न हो, इसका ख्याल रखें।
हाथों का कंपन रोकने के घरेलू उपाय
उम्र के साथ हाथ और पैरों का कांपना पार्किन्सन रोग कहलाता है, लेकिन कम उम्र में ऐसा होना खतरनाक है। सबसे पहले अपनी लाइफस्टाइल और खान-पान पर ध्यान दें। संतुलित आहार से आधी समस्या दूर हो जाएगी। खासतौर पर खट्टे फल, हरी पत्तेदार सब्जियां, दूध, दही, पनीर, मक्खन, दाल, अंडे, मछली का सेवन ज्यादा करें। इनसे शरीर को पर्याप्त पोषण मिलेगा और मांसपेशियां मजबूत होंगी। अत्यधिक परिश्रम के कारण हाथों में कंपन होता है तो काम करते समय बीच-बीच में आराम करें। कैफीनयुक्त चीजों जैसे चाय, कॉफी, एनर्जी ड्रिंक्स, कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन करने से बचें। शुगर लेवल नियमित रूप से जांच करते रहें।
तनाव न पालें। तनाव कम करने के उपाय करें। सकारात्मक सोच रखें। कैमोमाइल, लौंग, लैवेंडर टी तनाव को कम करने में मदद करते हैं। वेलेरियन नामक औषधि भी सहज उपलब्ध है। इसका सेवन नसों को शांत करके उन्हें आराम पहुंचाता है। आयुर्वेद के जानकार की निगरानी में वेलेरियन की जड़ों को पीसकर पानी में मिला लें और सेवन करें।
मांसपेशियों की कमजोरी के कारण भी हाथों में कंपन होता है। डॉ. के अनुसार, मांसपेशियों का ख्याल रखें। इन्हें मजबूत करने के लिए विभिन्न तेलों की मालिश की जा सकती है। नीलगिरी तेल और रोज़मेरी तेल खासतौर पर फायदा पहुंचाते हैं। इन तेलों में सूजनरोधी और एनाल्जेसिक गुण होते हैं। यानी इसकी मालिश से मांसपेशियों को आराम मिलता है। ठंड के दिनों में सरसों के तेल की मालिश बहुत फायदेमंद होती है। मांसपेशियों को मजबूती देने वाले योग करें। विटामिन डी मांसपेशियों को मजबूत करता है। साथ ही विटामिन बी भी राहत दिलाता है। पत्तेदार सब्जियों, अंडे और बीन्स में यह भरपूर मात्रा में होते हैं। रात में सोते समय हाथ की स्थिति ऐसी रखें कि शरीर का वजन उस पर न जाए। यदि हाथ दब जाएगा तो रक्त प्रवाह बाधित होगा।
हाथों का कंपन दूर करने के अन्य सहज उपायों में शामिल हैं नींबू पानी और नारियल पानी का सेवन। बकरी का दूध इसमें बहुत फायदेमंद होता है। यदि बकरी का दूध उपलब्ध नहीं है तो दूध में सोयाबीन मिलाकर सेवन करें।
स्वाभाविक रूप से नींद लेने की कोशिश करें। नियमित रूप से नींद की दवाएं लेने से हाथों का कंपन हो सकता है। ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रखें। कम ब्लड प्रेशर में भी यह समस्या आती है।



Popular posts
MP पुलिस के जांबाज अफसर ओर एनकाउंटर स्पेशलिस्ट मोहिंदर कंवर परिणय सूत्र में बंधे
Image
कुख्यात गुर्जर गैंग का 5 हजार का इनामी डकैत हथियार सहित गिरफ्तार
Image
जौरासी आतरी तिराहे के पास लगे जंगल के ऊपर किसी अज्ञात की लाश
Image
दतिया में 1101 कलशों को लेकर निकली भव्य शोभा यात्रा
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image