एक महीने में दूसरी बार बनारस पहुंचीं प्रियंका गांधी

एक महीने में दूसरी बार बनारस पहुंचीं प्रियंका गांधी



वाराणसी / कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी संत रविदास की जयंती में शामिल होने के लिए काशी पहुंची। यहां लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। यहां से वह सीधे सीरगोवर्धन में संत रविदास की जयंती पर आयोजित समारोह में शामिल होने जाएंगी।






प्रियंका 10 जनवरी को भी रविदास मंदिर में पूजा करने आई थीं। पिछले साल फरवरी में पार्टी महासचिव बनने के बाद वे 20 मार्च को पहली बार वाराणसी आई थीं। इसके बाद 16 मई और 19 जुलाई को यहां पहुंचीं। वाराणसी से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकसभा सदस्य हैं। 2019 के चुनाव में यहां से उनके खिलाफ प्रियंका के उतरने की चर्चा थी।

 


सीएए के खिलाफ प्रदर्शन में जेल गए लोगों से मिलने पहुंची थीं प्रियंका


10 जनवरी को प्रियंका गांधी बनारस के राजघाट स्थित संत रविदास मंदिर में दर्शन करने पहुंची थीं। वहां से नाव से वे पंचगंगा घाट स्थित श्रीमठ गई थीं। उन्होंने सीएए विरोध करने के दौरान 19 दिसंबर को जेल गए लोगों से मुलाकात भी की थी। प्रियंका काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन भी गई थीं।


संत रविदास मंदिर में वीआईपी



  • 21 फरवरी 2008: बसपा प्रमुख मायावती मंदिर में दर्शन पूजन को पहुंची थी। तब उन्होंने सोने की पालकी का अनावरण किया था।

  • नवंबर 2011: राहुल गांधी रविदास मंदिर में दर्शन पूजन करने गए थे, लंगर भी खाया।

  • 22 फरवरी 2016: पीएम नरेंद्र मोदी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी अलग-अलग दर्शन करने पहुंचे थे।





Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना
संत श्री 1008 बैदेही बल्लभ शरण महाराज का हुआ अभिनंदन
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image