दिग्विजय सिंह बोले, RSS पर हमेशा से कोकणस्थ ब्राह्मणों का कब्जा

दिग्विजय सिंह बोले, RSS पर हमेशा से कोकणस्थ ब्राह्मणों का कब्जा





जबलपुर / दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि आरएसएस में हमेशा से कोकणस्थ ब्राह्मणों का कब्जा रहा है, वे देश में डिक्टेटरशिप लाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मुझ पर आरोप लगता है कि मैं मुस्लिम परस्त हूं, मैं न मुस्लिम परस्त हूं, न हिन्दू परस्त हूं, मैं इंसानियत परस्त हूं। अमित शाह क्रोनोलॉजी की बात करते हैं। उनकी यह है क्रोनोलॉजी, पहले सीएए, फिर एनपीआर फिर एनआरसी आएगा। इसी तरह उनके एक मंत्री की क्रोनोलॉजी देखिए कि वे कहते हैं देश के गद्दारों को गोली मारो, फिर एक लड़का तमंचा लेकर आता है और गोली चलाता है। यहां देश में नफरत फैलाने का काम किया जा रहा है। वे संविधान की धारा को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। शंकराचार्य जी के उस बयान का जिसमें उन्होंने कहा है कि नर्मदा में रेत उत्खनन नहीं होना चाहिए, पूर्व मुख्यमंत्री ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की अच्छी नीति है। सरकारी कर्मचारियों को आरएसएस में जाने से रोकने को उन्होंने सही ठहराया।




Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image