भोपाल में 20 फरवरी को इंडियन आइडल-11 का ग्रांड फिनाले

भोपाल में 20 फरवरी को इंडियन आइडल-11 का ग्रांड फिनाले






भोपाल / टीवी के रियालिटी सिंगिंग शो इंडियन आइडल-11का ग्रांड फिनाले 20 फरवरी को शहर के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। मध्य प्रदेश पर्यटन के प्रमुख सचिव फैज अहमद किदवई ने बताया कि मध्य प्रदेश की अलग पहचान स्थापित करने के उद्देश्य से आइफा और इंडियन आइडल तथा मार्च माह में ‘नमस्ते ओरछा’ जैसे भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। किदवई ने बताया कि यह पहली बार होगा कि इंडियन आइडल के ग्रांड फिनाले का आयोजन मुंबई से बाहर होने जा रहा है। गौरतलब है कि मप्र पर्यटन और सोनी टीवी चैनल के बीच अनुबंध के माध्यम यह आयोजन होने जा रहा है। इस सीजन के अंतिम सभी प्रतिभागी इस ग्रांड फिनाले में परफॉर्मेंस देंगे और प्रख्यात संगीतकार, हिमेश रेशमिया, विशाल ददलानी व फेमस प्लेबैक सिंगर नेहा कक्कड़ की ज्यूरी सिंगिंग टैलेंट कॉम्पिटीशन को जज करेगी।


संगीतमय प्रस्तुति से बंधेगा समां


 इंडियन आइडल के ग्रांड फिनाले से शहर संगीतमय असाधारणता का गवाह बनेगा, जहां शीर्ष पांच प्रतिभागी अंतिम प्रदर्शन देंगे। वर्तमान में शीर्ष प्रतियोगी सनी हिंदुस्तानी, रोहित राउत, एड्रिज घोष, अंकोना मुखर्जी, रिदम कल्याण और शहजान मुजीब हैं। स्टार स्टर्टेड इवेंट में जजों की परफार्मेंस भी होगी, जिसमें नेहा कक्कड़, विशाल ददलानी, हिमेश रेशमिया और आदित्य नारायण प्रस्तुति देंगे। ग्रांड फिनाले में द कपिल शर्मा शो सीजन 10 के विजेता सलमान अली से लेकर विशेष मेहमान कॉमेडी जोड़ी भारती और हर्ष, सपना (कृष्णा अभिषेक) भी होंगे। गौरतलब है कि बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री को मध्य प्रदेश बहुत पसंद आ रहा है। इंदौर में कुछ ही समय पहले इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवार्ड आयोजित किया गया था। वहीं यहां आईफा भी होने जा रहा है।




Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image