भाजपा पार्षद ने समर्थकों समेत सभी पदों से इस्तीफा दिया

भाजपा पार्षद ने समर्थकों समेत सभी पदों से इस्तीफा दिया


बोले- सीएए और एनसीआर कानून मुस्लिम विरोधी


इंदौर / भाजपा पार्षद और अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष उस्मान पटेल ने शनिवार को पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से प्रेरित होकर 40 साल पहले भाजपा से जुड़े पटेल सरकार द्वारा लाए नागरिकता संसोधन बिल और एनसीआर से खफा थे। उन्होंने इस कानून को मुस्लिम विरोधी बताते हुए अपने कार्यकर्ताओं सहित पार्टी छोड़ दी।


खजराना के वॉर्ड- 38 के वर्तमान भाजपा पार्षद उस्मान पटेल ने त्यागपत्र के साथ एक वीडियो भी जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा कि अटलजी से प्रेरित होकर पार्टी में आया था, लेकिन अब वे पार्टी से आहत हैं। क्योंकि देश तोड़ने की विचारधारा इस समय काम कर रही है, इसीलिए इस्तीफा दे रहा हूं। अब पार्टी अपने सिद्धांतों से बदल गई है। नफरत की राजनीति कर रही है और जो नया कानून सीएए-एनसीआर और एनपीआर लाया गया है, वह मुस्लिम विरोधी है, देश के संविधान के खिलाफ है। मेरे कौम की जो मां-बहन,भाई, बुजुर्ग सड़कों पर बैठे हैं, मैं उनके साथ हूं और हमेशा रहूंगा। हिंदुस्तान... हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई से मिलकर बना है। यही हमारे देश की ताकत है। पटेल मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र से दो बार भाजपा के टिकट पर पार्षद बने। पिछला चुनाव उन्होंने 22 के 22 बूथ जीतकर 5500 वोटों से जीत हासिल की थी।


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना