आरएसएस और विहिप सनातन धर्म को बिगाड़ने का कार्य कर रहे

आरएसएस और विहिप सनातन धर्म को बिगाड़ने का कार्य कर रहे


अयोध्या में रामभक्त करें मंदिर निर्माण : स्वरूपानंद


नरसिंहपुर / ज्योतिष एवं द्वारका-शारदापीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार मंदिर नहीं बना सकती, इसका निर्माण केवल राम भक्त ही कर सकते हैं। विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ (आरएसएस) को सनातन धर्म को बिगाड़ने का कार्य कर रहे हैं। ये बात स्वामी स्वरूपानंद ने शनिवार को नरसिंहपुर जिले के झोंतेश्वर स्थित परमहंसी गंगा आश्रम में पत्रकारों से चर्चा में कही।


स्वामी स्वरूपानंद ने कहा कि ट्रस्ट में सरकारी व्यक्ति शामिल हैं और सरकारी व्यक्ति मंदिर नहीं बना सकते हैं। ट्रस्ट में किसी को रखने पर कोई आपत्ति नहीं है, उन्हें तो ट्रस्ट बनाने पर ही आपत्ति है। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के स्वरूप का खुलासा होना चाहिए, किस तरह का मंदिर बना रहे है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव ने जिस स्वरूप के दर्शन भगवान राम के किए थे, उसी रामलला की प्रतिमा स्थापित होना चाहिए।


सुप्रीम कोर्ट में रामलला की जीत हुई है


उन्होंने कहा कि यदि अध्योध्या में भगवान राम का मंदिर सनातन धर्म के अनुरूप निर्मित कराया जाता है, तो वह आम भक्तों की तरह दर्शन करने के लिए अवश्य जाएंगे। उनका कहना है कि यहां पर भव्य मंदिर रामलला का बनना चाहिए क्योंकि उच्चतम न्यायालय में रामलला की जीत हुई है। सरकार की जीत नही हुई है। इसलिए रामलला का भव्य मंदिर रामजन्मभूमि अध्योया में भक्तों के सहयोग से बनना चाहिए।


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना