12 साल की बच्‍ची की बेरहमी से हत्या

12 साल की बच्‍ची की बेरहमी से हत्या


गला दबाकर फेंका तालाब के किनारे





बाराबंकी /  उत्‍तर प्रदेश के बाराबंकी में 12 साल की बच्‍ची का शव तालाब किनारे बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर शाम वह खेत को निकली थी और वापस ही नहीं लौटी। तलाश में निकले ग्रामीणों को बच्‍ची तालाब किनारे मिली। ग्रामीणों ने दुष्‍कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की आंशका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेजा है, उसकी के बाद ही कारण स्‍पष्‍ट होगा। मामला थाना राम नगर के ग्राम भरसवां का है। यहां के निवासी सुरेश (काल्‍पनिक नाम) राजस्थान के बाला जी धाम में नौकरी करता है। उसकी बारह वर्षीय पुत्री का शव शुक्रवार की रात तालाब किनारे बरामद हुआ। मृतका के परिजनों के मुताबिक, वह शाम तीन बजे घर से खेत गई थी फिर नहीं लौटी। ग्रामीणों के साथ ढूंढने निकले परिजनों को बेटी का शव तालाब के पास पड़ा मिला। पुलिस को सूचना दी गई। एसपी डॉ.अरविंद चतुर्वेदी भी मौके पर पहुंचे। उधर, ग्रामीणों ने दुष्कर्म की आशंका जताई है। बच्‍ची का गला दबाकर हत्या की बात कही जा रही। एसपी डॉक्टर अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि 12 साल की बालिका खेत की रखवाली के लिए गई थी। उसका शव पास के सरसों के खेत में मिला है। घटना की वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा।




Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image