उपमुख्यमंत्री सिसोदिया के पास कार नहीं, 8 साल में आय आधी हुई

; पत्नी की संपत्ति तीन गुना बढ़ी



नई दिल्ली / दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया। इसके पहले सिसोदिया ने पैदल यात्रा की और बाइक रैली निकाली। सिसोदिया की पिछले आठ साल में सालाना आय आधी हो गई। वहीं उनकी पत्नी हाउस वाइफ सीमा सिसोदिया की संपत्ति तीन गुना बढ़ गई है।


सिसोदिया ने 2013 के चुनाव में दाखिल हलफनामे में वर्ष 2012-13 की सालाना आय 5 लाख 21 हजार रुपए बताई थी। जो वर्ष 2020 के चुनाव में दाखिल हलफनामे में 2018-19 में 2 लाख 45 हजार 827 रुपए है। वहीं, उनकी पत्नी के पास 65 लाख कीमत का मयूर विहार-2 पॉकेट बी में फ्लैट है। जबकि पिछले चुनाव में बताया था कि पांडव नगर के 20 लाख रुपए का फ्लैट है। वह इस बार के हलफनामे में शामिल नहीं है। वहीं अब सिसोदिया के पास अपनी निजी कोई कार नहीं है। जबकि पिछले दो चुनाव में उनके पास कार थी।  


2013: पति-पत्नी दोनों पर कर्ज था


सालाना आय 2012-13 में 5 लाख 21 हजार रुपए। चल संपत्ति 3 लाख 88 हजार रुपए। इसमें 15 हजार नकद, 2 लाख 42 हजार बैंक खाते में, 40 हजार कीमत की कार, 28 हजार की पॉलिसी है। वार्तालोक अपार्टमेंट में 12 लाख का फ्लैट। पत्नी के पास 5  लाख 17 हजार 278 रुपए की चल संपत्ति। इसमें 35 हजार रुपए नकद, 70 हजार बैंक खाते में जमा, 51 हजार की पॉलिसी, 3 लाख 60 हजार कीमत की 120 ग्राम सोने की ज्वैलरी है। वहीं, 20 लाख कीमत का पांडव नगर में फ्लैट था। सिसोदिया की 8 साल में आय आधी हुई, पत्नी की संपत्ति तीन गुना बढ़ी, तीन मामले कोर्ट में। इस वर्ष पति और पत्नी दोनों पर बकाया था।


2015: कोर्ट में 5 मामले हैं विचाराधीन 


सालाना आय वर्ष 2013-14 में 4 लाख 40 हजार 871 रुपए। चल संपत्ति 4 लाख 92 हजार रुपए। 25 हजार नकद, 2 लाख 59 हजार बैंक खाते में, 1 लाख 80 हजार की कार, 12 हजार की बीमा पॉलिसी और 16 हजार की एलआईसी पॉलिसी है। वार्तालोक अपार्टमेंट में 12 लाख रुपए कीमत का फ्लैट। पत्नी के पास 3 लाख 95 हजार 278 रुपए की चल संपत्ति। इसमें 10 हजार रुपए नकद, 2 लाख 8 हजार बैंक खाते में जमा, 51 हजार की पॉलिसी, 1 लाख 25 हजार कीमत की 50 ग्राम सोने की ज्वैलरी है। 20 लाख कीमत का पांडव नगर में फ्लैट था। साथ ही उन पर आश्रित एक के नाम से 78 हजार की एलआईजी की जानकारी दी थी। 2015 में पांच मामले कोर्ट में।


2020: 5 साल में पौने तीन लाख घटी आय


सालाना आय वर्ष 2018-19 में 2 लाख 45 हजार 827 रुपए है। चल संपत्ति 4 लाख 74 हजार 888 रुपए की है। इसमें 4 लाख 27 हजार बैंक खाते में नकद है। वहीं बाकी की बीमा पॉलिसी है। अचल संपत्ति में वर्तालोक वसुंधरा (यूपी) में 21 लाख रुपए का फ्लैट है। वहीं, पत्नी  सीमा सिसोदिया के पास चल संपत्ति 2 लाख 66 हजार की है। इसमें 2 लाख कीमत की ज्वैलरी, 50,664 रुपए बैंक खाते में और 5 हजार रुपए की एलआईसी पॉलिसी है। अचल संपत्ति में 65 लाख कीमत का मयूर विहार -2 पॉकेट बी में फ्लैट है। वहीं उनकी बेटे मीर के पास 9,407 रुपए  की पॉलिसी है। सिसोदिया पर तीन मामले कोर्ट में चल रहे हैं।


आप प्रत्याशी नितिन त्यागी की संपत्ति पांच साल में डेढ़ गुना बढ़ी


लक्ष्मी नगर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी नितिन त्यागी की संपत्ति में पांच साल में डेढ़ गुना इजाफा हुआ है। चुनाव आयोग को दिए हलफनामें में उन्होंने कुल चल संपत्ति 49 लाख, 66 हजार 422 रुपए बताई है। जबकि 2015 के हलफनामे में चल संपत्ति कुल 28 लाख, 25 हजार, 888 रुपए थी।  इस बार के हलफनामे में त्यागी की चल संपत्ति में 30 हजार रुपए कैश, 6 बैंक खातों में करीब 1 लाख रुपए, एलआईसी, मेडिक्लेम, दो कार, 100 ग्राम ज्वैलरी शामिल है।



Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image