तेज बारिश की वजह से लखनऊ समेत कई जिलों में सर्दी बढ़ी

; अगले दो दिनों तक खराब रहेगा मौसम


लखनऊ. पहाड़ों पर एक तरफ जहां भारी बर्फबारी हो रही है, वहीं मैदानी इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। राजधानी लखनऊ में बुधवार शाम से शुरू हुई बारिश गुरुवार तड़के और तेज हो गई। देर रात शुरू हुई बारिश का दौर अभी तक जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक मौसम का यही रुख बरकरार रहने की संभावना है।


इस बीच बारिश और ठंड को देखते हुए लखनऊ जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने प्राइमरी से कक्षा आठ तक के सभी बोर्डों के स्‍कूल बंद करने के आदेश जारी कर दिए। 


राज्य में दक्षिणी-पूर्वी हवाओं की मौजूदगी है। नतीजा, मंगलवार रात से ही आसमान में बादल छा गए। बुधवार को दोपहर में राजधानी समेत पश्चिमी व पूर्वी इलाकों में रिमझिम बारिश हुई। ऐसे में राजधानी का अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। यह 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 11.7 सेल्सियस रहा।


कई जिलों के तापमान में गिरावट, अगले दो दिनों तक बूंदाबांदी के आसार


इसके अलावा गोरखपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम, वाराणसी का दो डिग्री, सुलतानपुर का दो डिग्री, उरई, झांसी, कानपुर, मेरठ का पांच डिग्री पारा गिर गया। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक, बुधवार को पूर्वी व पश्चिम के कुछ इलाकों में शुरू हुई ही बारिश गुरुवार को पूरे प्रदेश में हो रही है। शुक्रवार और शनिवार को भी बूंदाबांदी के आसार हैं।


अलाव और कंबल की व्यवस्था करने का निर्देश


प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और खराब मौसम को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभावित क्षेत्रों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि  अपने इलाके में ठंड बारिश से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत की व्यवस्था करें। आश्रय गृहों में अलाव और कंबल की उपलब्धता सुनिश्चित करें।


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना