श्रीलंका में मध्‍य प्रदेश सरकार बनवाएगी सीता माता का भव्य मंदिर

श्रीलंका में मध्‍य प्रदेश सरकार बनवाएगी सीता माता का भव्य मंदिर


भोपाल / मुख्यमंत्री कमलनाथ ने श्रीलंका में सीता माता के भव्य मंदिर के निर्माण की योजना बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए मप्र और श्रीलंका के अधिकारियों की एक समिति भी बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिर निर्माण और सांची में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बौद्ध संग्रहालय, अध्ययन एवं प्रशिक्षण केंद्र बनाने के लिए शीघ्र ही योजना बनाएं और उसका क्रियान्वयन करें।




मुख्यमंत्री सोमवार को यहां मंत्रालय में जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चा कर रहे थे। बैठक में महाबोधि सोसायटी के अध्यक्ष बनागला उपतिसा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीलंका में सीता मंदिर के भव्य निर्माण के लिए शीघ्र ही एक समिति बनाई जाए, जिसमें मध्यप्रदेश एवं श्रीलंका सरकार के अधिकारियों के साथ महाबोधि सोसायटी के सदस्य भी शामिल हों।


यह समिति मंदिर निर्माण कार्यों की निगरानी करेगी, जिससे समयसीमा में मंदिर का निर्माण हो सके। उन्होंने कहा कि मंदिर के डिजाइन को अंतिम रूप दिया जाए और इसी वित्तीय वर्ष में आवश्यक धन राशि भी उपलब्ध करवाई जाए, जिससे मंदिर का निर्माण शीघ्र हो सके।


मुख्यमंत्री ने सांची में बौद्ध संग्रहालय, अध्ययन एवं प्रशिक्षण केंद्र बनाने के लिए आवश्यक भूमि आवंटित करने के साथ ही यहां पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर का संस्थान बनाने को कहा। इसके लिए शीघ्र ही कार्ययोजना बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि जापान की कई कंपनियों और अन्य संस्थाओं ने सांची में विभिन्ना संरचनाओं के निर्माण के लिए वित्तीय सहायता देने की पेशकश की है।


जनसंपर्क मंत्री ने हाल ही में श्रीलंका यात्रा के दौरान मंदिर के निर्माण को लेकर में वहां की सरकार से हुई चर्चा की जानकारी दी। शर्मा ने कहा कि अगर बेहतर वायु सेवाएं उपलब्ध हों तो श्रीलंका सहित बौद्ध धर्म को मानने वाले अन्य देशों के श्रद्धालुओं को सांची आने में सुविधा होगी।


इसी तरह मध्यप्रदेश के लोगों को भी सीता मंदिर के दर्शन करने में आसानी होगी। इस मौके पर महाबोधि सोसायटी श्रीलंका के अध्यक्ष बनागला उपतिसा ने बौद्ध प्रतिमा, बौद्ध ग्रंथ एवं स्वयं की लिखित पुस्तक भेंट की। जनसंपर्क मंत्री ने भी श्रीलंका यात्रा के दौरान वहां से लाए उपहार मुख्यमंत्री को भेंट किए। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव मनोज श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।




Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
संत श्री 1008 बैदेही बल्लभ शरण महाराज का हुआ अभिनंदन