शॉपिंग मॉल में कॉस्मेटिक्स का सामान चुराते हुए दो महिलाएं सीसीटीवी में कैद



ललितपुर / उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में स्थित एक शॉपिंग मॉल में सोमवार को दो महिलाएं सामान चुराते हुए सीसीटीवी में कैद हो गईं। शक होने पर मॉल संचालक ने महिलाओं का पीछा कर उन्हें पकड़ लिया और दोनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। दो दिन पहले भी यहां दो महिलाएं सामान चुराते हुए पकड़ी गई थीं। लेकिन माफी मांगने पर उन्हें छोड़ दिया गया था। कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की थी। 


कोतवाली सदर अन्तर्गत घंटाघर मुख्य बाजार में भारत बाजार शॉपिंग मॉल है। सोमवार दोपहर संचालक कपिल डोडवानी रिसेप्शन पर बैठे हुए थे, तभी दोपहर 2 बजे के दरम्यान दो महिलाएं एक बच्चे को गोद में लेकर मॉल में दाखिल हुईं। इस दौरान महिलाओं ने सामान अपने कपड़ों व बैग में रख लिया। आधे घंटे बाद महिलाएं दूसरी मंजिल से नीचे आयीं। एक महिला गोद में बच्चे को लेकर बाहर निकल गयी। महिला ने मात्र दो क्रीम खरीदने की बात काउंटर पर बतायी। जिस पर डोडवानी ने उसका बिल 95 रुपए लिया। 


महिला सावरकर चौक की ओर चली गयी। तभी मॉल में कार्यरत महिला कर्मचारी ने बताया कि महिला ने काफी सामान उठाया है, जिसके बाद संचालक ने तत्काल सीसीटीवी कैमरे को खोलकर देखा तो उसने महिलाओं द्वारा लगभग 7-8 हजार रुपये कॉस्मेटिक व खाने-पीने का सामान उठाकर अपने कपड़ों व बैग में रखा था। इसके बाद संचालक ने महिलाओं का पीछा किया तो आजाद चौक के पास पकड़ में आ गयीं। हालांकि महिलाओं ने सामान किसी अन्य महिला के हाथों पहुंचा दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को कोतवाली ले आयी। 


कपिल डोडवानी ने बताया कि 11 जनवरी को भी दो महिलाएं खरीदारी करने के लिए मॉल में आयी थीं। उन महिलाओं द्वारा भी 5-6 हजार का सामान कपड़ों के अंदर रख लिया था। जब महिलाओं से कड़ाई से पूछताछ की तो सामान वापिस कर दिया था, यह घटना सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गयी थी, लेकिन महिलाओं द्वारा माफी मांग लेने के चलते उन्हें छोड़ दिया गया था। डोडवानी ने बताया कि यह महिलाएं कस्बा जाखलौन की थीं और जो आज पकड़ी गयीं वह भी जाखलौन की बतायी गयी हैं।



Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना