शीतलहर में जनजागरण अभियान पर निकलने से पहले गरमा-गरम राबड़ी पी शेखावत ने उड़ाई सर्दी



जोधपुर / केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री व जोधपुर के सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत गुरुवार को कड़ाके की सर्दी के बीच शहर के मसूरिया क्षेत्र में नागरिकता संशोधन अधिनियम(सीएए) को लेकर चल रहे जनजागरण कार्यक्रम में शामिल हुए। जनजागरण अभियान शुरू करने से पूर्व शेखावत ने गरमा गरम राबड़ी पीकर अपनी सर्दी उड़ाई। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र के लोगों से संपर्क कर लोगों को सीएए के बारे में अवगत कराया। 
इस अवसर पर शेखावत ने कहा कि केन्द्र सरकार ने हमारे पड़ोस के घोषित रूप से तीन इस्लामिक राष्ट्रों में धार्मिक आधार पर सताए जाने वाले वहां के अल्पसंख्यकों नागरिकता देने के कानून में संशोधन कर इसे सरल बनाया। ताकि वहां से प्रताड़ित होकर भारत आने वाले ऐसे लोगों को आसानी से नागरिकता मिल सके। कांग्रेस में महात्मा गांधी से लेकर मनमोहन सिंह तक ने ऐसे लोगों को नागरिकता दिए जाने की बरसों तक मांग की थी। अब केन्द्र सरकार ने यह कानून बनाया तो कुछ राजनीतिक दल मजहब के आधार पर देश को बांटने का कुचक्र चलाकर इसका विरोध कर रहे है। इन दलों को जनता पूरी तरह से नकार चुकी है और इनका धरातल पूरी तरह से खिसक चुका है। इन दलों की वास्तविकता देश की जनता अच्छी तरह से समझ चुकी है। 


अब तक पांच करोड़ मिसकॉल


शेखावत ने दावा किया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की तरफ से इस मसले पर समर्थन देने के लिए शुरू किए गए मिसकॉल अभियान का पूरे देश से जोरदार समर्थन मिल रहा है। अब तक पांच करोड़ लोग मिस कॉल कर चुके है। इस अभियान के तहत देशभर में पांच सौ से ज्यादा कार्यक्रम होंगे। इनमें से तीन सौ स्थान पर कार्यक्रम आयोजित हो चुके है। अब पार्टी कार्यकर्ता देश के तीन करोड़ घरों तक पहुंचेंगे। इसी कड़ी में आज मसूरिया क्षेत्र के जनजागरण अभियान में कार्यकर्ताओं के साथ वे स्वयं शामिल हुए है।


राबड़ी पीकर उड़ाई सर्दी 


शेखावत आज जब बारहवीं रोड स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे तो शहर में आज चल रही शीत लहर से काफी परेशान दिखे। उनके अलावा कार्यकर्ताओं का भी सर्द हवा के कारण जोश ठंडा हो रहा था। इस पर मंडल कार्यालय की तरफ से मारवाड़ी के पेय पदार्थ गरम राबड़ी से सभी का स्वागत किया गया। शेखावत ने दो प्याले भरकर राबड़ी पी। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं में जोश का संचार हुआ और वे जनजागरण अभियान के तहत लोगों से मिलने निकले। 



Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image