सीएम कमलनाथ पहुंचे खजुराहाे

, एयरपोर्ट में समर्थकों काे नहीं मिला प्रवेश तो एक दूसरे पर भड़के विधायक और जिलाध्यक्ष







 खजुराहो / प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ सतना में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विशेष विमान से रविवार सुबह खजुराहो एयरपोर्ट पर उतरे। यहां से वह हैलीकॉप्टर पर सवार होकर सतना के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री के स्वागत और उनसे मुलाकात के लिए एयरपोर्ट के अंदर कांग्रेस पार्टी के अधिकांश पदाधिकारियों को सीआईएसएफ द्वारा प्रवेश नहीं दिया गया। पार्टी पदाधिकारियों को एयरपोर्ट के अंदर प्रवेश न देने पर राजनगर विधायक विक्रम सिंह नातीराजा और कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी भड़क उठे, विधायक नातीराजा ने उनकी उपेक्षा किए जाने पर सुरक्षा में तैनात अधिकारियों को अपने कार्यकर्ताओं के साथ गेट पर धरने पर बैठने की चेतावनी दे डाली। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने भी सुरक्षा अधिकारियों से जमकर नाराजगी जाहिर की।

इस दाैरान विधायक और कांग्रेस जिलाध्यक्ष के बीच में भी बहस हाे गई। विधायक नातीराजा का जिलाध्यक्ष से कहना था कि आप यहां की सूची न दिया करें, यहां की सूची अधिकारियों को हम देंगे। इस पर जिलाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी भड़क उठे, उनका कहना था कि मैं पार्टी का जिलाध्यक्ष हूं, सूची देना मेरा अधिकार है। आप अपनी सूची मेरे पास भेजिए, मैं उसे कलेक्टर से स्वीकृत कराऊंगा।

रविवार को सुबह सतना में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ भोपाल से खजुराहो एयरपोर्ट पर उतरे थे। यहां कुछ देर रुकने के बाद वह हैलीकॉप्टर से सतना के लिए रवाना हो गए। इस दौरान मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए एयरपोर्ट के अंदर प्रवेश देने के लिए राजनगर विधायक विक्रम सिंह नातीराजा ने कुछ पदाधिकारियों की सूची एसडीएम राजनगर को दी, एसडीएम ने वह सूची एयरपोर्ट अथॉर्टी को अप्रूव कर दे दी। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने भी एक सूची अधिकारियों को दी। लेकिन एयरपोर्ट अथॉर्टी ने न तो विधायक की सूची के सभी लोगों को अंदर जाने दिया और न ही जिलाध्यक्ष की सूची के सभी लोगों को प्रवेश दिया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने बताया कि मैं पार्टी जिलाध्यक्ष हूं, जिलाध्यक्ष होने के नाते मैंने जिला प्रशासन, एडीएम को एक सूची दी थी। इस सूची में जिले के सभी विधायकों, पूर्व विधायकों सहित कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष आदित्य कौल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नाजिम चौधरी, महिला कांग्रेस की सुष्मिता खरे, शिवानी चौरसिया, दीप्ति पांडेय, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष राजवर्धन मिश्रा, युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लोकेंद्र वर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों के नाम शामिल थे। लेकिन अधिकारियों ने मेरी सूची को तवज्जो नहीं देते हुए विधायक नातीराजा की सूची को तवज्जो दी और उनके लोगों को अंदर जाने दिया। जबकि पार्टी जिलाध्यक्ष होने के नाते मेरी सूची को वरीयता मिलना चाहिए थी।

जिलाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने बताया कि उनकी विधायक से कोई बहस नहीं हुई, बल्कि पदाधिकारियों को अंदर जाने से रोके जाने से हम दोनों लोग ही अधिकारियों से शिकायत कर रहे थे।

खजुराहाे। सीएम के स्वागत के लिए खड़े विधायक व अन्य नेता।

सुबह 11 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पर उतरे मुख्यमंत्री

सतना में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जाते समय मुख्यमंत्री कमलनाथ विशेष विमान से सुबह 11 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पर उतरे। यहां उनकी अगवानी विधायक विक्रम सिंह, नीरज दीक्षित और राजेश शुक्ला ने की। चंद मिनट रुकने के बाद सीएम हैलीकॉप्टर से 11.15 बजे सतना के लिए रवाना हो गए। सतना में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सीएम दोपहर 2.35 बजे हैलीकॉप्टर से खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे। यहां अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करने के बाद 2.40 बजे विशेष विमान से छिंदवाड़ा के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री के साथ मंत्री लखन घनघोरिया, कमलेश्वर पटेल भी मौजूद थे। इस मौके पर संभागायुक्त आनंद कुमार खरे, आईजी सतीष सक्सेना, डीआईजी अनिल माहेश्वरी, कलेक्टर मोहित बुंदस, पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह मौजूद रहे।


प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ सतना में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विशेष विमान से रविवार सुबह खजुराहो एयरपोर्ट पर उतरे। यहां से वह हैलीकॉप्टर पर सवार होकर सतना के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री के स्वागत और उनसे मुलाकात के लिए एयरपोर्ट के अंदर कांग्रेस पार्टी के अधिकांश पदाधिकारियों को सीआईएसएफ द्वारा प्रवेश नहीं दिया गया। पार्टी पदाधिकारियों को एयरपोर्ट के अंदर प्रवेश न देने पर राजनगर विधायक विक्रम सिंह नातीराजा और कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी भड़क उठे, विधायक नातीराजा ने उनकी उपेक्षा किए जाने पर सुरक्षा में तैनात अधिकारियों को अपने कार्यकर्ताओं के साथ गेट पर धरने पर बैठने की चेतावनी दे डाली। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने भी सुरक्षा अधिकारियों से जमकर नाराजगी जाहिर की।

इस दाैरान विधायक और कांग्रेस जिलाध्यक्ष के बीच में भी बहस हाे गई। विधायक नातीराजा का जिलाध्यक्ष से कहना था कि आप यहां की सूची न दिया करें, यहां की सूची अधिकारियों को हम देंगे। इस पर जिलाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी भड़क उठे, उनका कहना था कि मैं पार्टी का जिलाध्यक्ष हूं, सूची देना मेरा अधिकार है। आप अपनी सूची मेरे पास भेजिए, मैं उसे कलेक्टर से स्वीकृत कराऊंगा।

रविवार को सुबह सतना में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ भोपाल से खजुराहो एयरपोर्ट पर उतरे थे। यहां कुछ देर रुकने के बाद वह हैलीकॉप्टर से सतना के लिए रवाना हो गए। इस दौरान मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए एयरपोर्ट के अंदर प्रवेश देने के लिए राजनगर विधायक विक्रम सिंह नातीराजा ने कुछ पदाधिकारियों की सूची एसडीएम राजनगर को दी, एसडीएम ने वह सूची एयरपोर्ट अथॉर्टी को अप्रूव कर दे दी। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने भी एक सूची अधिकारियों को दी। लेकिन एयरपोर्ट अथॉर्टी ने न तो विधायक की सूची के सभी लोगों को अंदर जाने दिया और न ही जिलाध्यक्ष की सूची के सभी लोगों को प्रवेश दिया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने बताया कि मैं पार्टी जिलाध्यक्ष हूं, जिलाध्यक्ष होने के नाते मैंने जिला प्रशासन, एडीएम को एक सूची दी थी। इस सूची में जिले के सभी विधायकों, पूर्व विधायकों सहित कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष आदित्य कौल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नाजिम चौधरी, महिला कांग्रेस की सुष्मिता खरे, शिवानी चौरसिया, दीप्ति पांडेय, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष राजवर्धन मिश्रा, युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लोकेंद्र वर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों के नाम शामिल थे। लेकिन अधिकारियों ने मेरी सूची को तवज्जो नहीं देते हुए विधायक नातीराजा की सूची को तवज्जो दी और उनके लोगों को अंदर जाने दिया। जबकि पार्टी जिलाध्यक्ष होने के नाते मेरी सूची को वरीयता मिलना चाहिए थी।

जिलाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने बताया कि उनकी विधायक से कोई बहस नहीं हुई, बल्कि पदाधिकारियों को अंदर जाने से रोके जाने से हम दोनों लोग ही अधिकारियों से शिकायत कर रहे थे।

विधायक बोले- यहां की सूची आप न दें, जिलाध्यक्ष बोले- यह अधिकार मेरा, आप पहले सूची मुझे दें, इसके बाद मैं पूरे जिले की सूची अधिकारियों को दूंगा

प्रशासन ने हमारा अपमान किया : राजनगर विधायक विक्रम सिंह नातीराजा ने बताया कि उन्होंने एक सूची पदाधिकारियों की एसडीएम स्वप्निल बानखेड़े को दी थी, उन्होंने एयरपोर्ट अथॉर्टी को सूची दी। एयरपोर्ट अथॉर्टी ने हमारे कार्यकर्ताओं के नाम काट कर सूची सीआइएसएफ को दी। हमारे लोग अंदर नहीं जा पाए, हमारे लोगों का अपमान प्रशासन ने किया। उन्होंने जिलाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी से किसी प्रकार के विवाद से इंकार किया। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट से मनोज त्रिवेदी उनके खजुराहो स्थित कार्यालय भी आए और हम दोनों की सौहार्दपूर्ण चर्चा भी हुई।

विधायकों ने की मुख्यमंत्री की अगवानी : एयरपोर्ट पर उतरने पर मुख्यमंत्री की अगवानी जिला प्रशासन के साथ विधायक विक्रम सिंह नातीराज, राजेश शुक्ला और नीरज दीक्षित ने की। हालांकि पार्टी जिलाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी लॉबी में ही रहे। उनके अलावा लॉबी में कांग्रेस नेता आबिद सिद्दीकी, लल्ला महेंद्र सिंह चौरसिया, रविंद्र सोनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।






Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना