सांसद सहित 5 हजार लाेगाें पर केस दर्ज

सीएए के समर्थन में निकाली तिरंगा यात्रा,



बड़वानी / नागरिकता संशोधन कानून  के समर्थन में भारत सुरक्षा मंच ने शुक्रवार को पाटी नाका से तिरंगा यात्रा निकाली और कारंजा चौक पर सामूहिक राष्ट्रगान किया। अनुमति न होने के बावजूद यात्रा निकालने व धारा 144 के उल्लंघन पर भाजपा सांसद गजेंद्रसिंह पटेल सहित 11 नामजद सहित 5 हजार अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई।


भाजपा पदाधिकारियों का दावा है यात्रा में 12 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए। पाटी नाका पर सभा में वक्ताओं ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून किसी की नागरिकता छीनने वाला नहीं है। बल्कि नागरिकता देने वाला है। कुछ लोग अफवाह फैलाकर इसे गलत साबित करने का प्रयास कर रहे हैं। भारत सुरक्षा मंच के जिला संयोजक विजय यादव ने कहा कि हमने संविधान के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकाली है। एफआईआर दर्ज करना गलत है। 


धारा 144 लागू इसलिए नहीं दी थी अनुमति 
जिले में 144 धारा लागू है। इसलिए तिरंगा यात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी गई। इसका उल्लंघन किया है तो कार्रवाई तो की जाएगी। -अभयसिंह ओहरिया, एसडीएम बड़वानी।



Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना