रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे लखनऊ

, कहा- नागरिकता कानून को लेकर भ्रम फैला रही हैं विपक्षी पार्टियां



लखनऊ / देश के रक्षामंत्री और लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि नागरिकता कानून किसी मजहब के खिलाफ नहीं है। विपक्षी पार्टियां केवल राजनीतिक स्वार्थ के लिए इस कानून को लेकर भ्रम फैला रही हैं। इससे किसी को भी भयभीत होने की जरूरत नहीं है।


नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हो रहे बवाल पर सच बताने के लिए लखनऊ में हैं। रविवार को उन्होंने रिटायर्ड जस्टिस खेमकरन के एलडीए स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि नागरिकता कानून किसी भी मजहब के खिलाफ नहीं है। विपक्षी पार्टियां राजनीतिक स्वार्थ के लिए कानून को लेकर भ्रम फैला रही हैं। यह भारत की परंपरा रही है कि शरणार्थियों को शरण दी जाए। 


उन्होंने कहा कि यह कानून अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं है लोगों को किसी भी तरह के भ्रम में नहीं फंसना चाहिए। मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास की सोच के साथ काम कर रही है।


दरअसल, नागरिकता संशोधन कानून का सच बताने और विरोध को विपक्ष की साजिश बताने के लिए भाजपा के सभी नेता प्रदेश भर में जनसभाएं व प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं। इसके तहत रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ में और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में मोर्चा संभाल रहे हैं।
 



Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना