पत्नी से विवाद के बाद युवक ने सो रहे दो बच्चों की हत्या कर कुएं में फेंका शव



बिलासपुर / दिवासी के अवसर पर घरेलू झगड़ा दो मासूम बच्चों की हत्या का कारण बन गया। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गुरुवार देर रात एक युवक ने अपने ही बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उनके शवों को कुएं में फेंक दिया। अगेेले दिन शुक्रवार सुबह युवक ने गांव के कोटवार को हत्या के बारे में जानकारी दी। सूचना मिलने पर मस्तरी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों बच्चों के शवों को कुएं से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। 


पहले बच्चों की पिटाई कर कमरे में बंद किया, फिर सोते हुए दबा दिया गला




  1.  


    जानकारी के मुताबिक, मस्तूरी के सोनसरी गांव निवासी दशरथ विश्वकर्मा का अपनी पत्नी से अक्सर ही विवाद होता रहता था। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसकी नाराजगी दशरथ ने अपने 10 वर्षीय बेटे सुनील विश्कर्मा और 8 वर्षीया बेटी आशा के ऊपर निकाली। दोनों की पहले दादा दादी के सामने पिटाई कर कमरे में बंद कर दिया। फिर रात को दोनों बच्चों का गला दबाकर हत्या कर दी और उनके शवों को कुएं में फेंक दिया। 


     




  2.  


    सुबह आरोपी पिता दशरथ ने खुद ही गांव के कोटवार को सूचना दी कि उसने अपने बच्चों की हत्या कर दी है। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस ने गांव पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद घर में मातम पसरा हुआ है। पुलिस के मुताबिक पारिवारिक विवाद के चलते आरोपी ने अपने दो मासूम बच्चों की हत्या की है। बताया जा रहा है कि िपटाई के बाद दोनों बच्चे सो गए थे। इस बीच पति-पत्नी का फिर से झगड़ा हुआ। इसी गुस्से में आकर दशरथ ने सोते हुए दोनों बच्चों का गला दबा दिया। 





Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना