पैंथर की आवाज सुन जागे गांववाले

, वन विभाग की टीम ने किया ट्रैंक्यूलाइज



अजमेर / जिले के माकड़वाली गांव में पदमपुरा के पास सोमवार सुबह एक पैंथर को ट्रैंक्यूलाइज किया गया। जिसे फिलहाल घूघरा घाटी स्थिथ वन विभाग की नर्सरी में रखा गया है। जहां से उसे फिर से जंगल में छोड़ दिया जाएगा। सुबह ग्रामाणों को पैंथर की आवाज सुनाई देने पर क्षेत्र में जाल लगाया गया था। इस दौरान पैंथर को मामूली चोटें भी आई।


जानकारी मुताबिक, सुबह पदमपुरा गांव के नाना क्षेत्र में पैंथर की आवाज सुनाई देने पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान जयपुर चिड़ियाघर से चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अरविंद माथुर ट्रैंकुलाइज गन के साथ पदमपुरा पहुंचे। जिसके बाद पैंथर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। शिकंजे में फंसने के बाद पैंथर को ट्रैंक्यूलाइज किया गया। इस दौरान घटनास्थल पर जिला कलक्टर विश्वमोहन शर्मा, उप वन संरक्षक सुदीप कौर भी घटनास्थल पर पहुंचे।


अधिकारियों के अनुसार मादा पैंथर की उम्र लगभग 2 साल है। जिसं जाल में फंसने के कारण मामूली चोटें आई हैं। जिसका उपचार कर दिया गया है।