मुख्यमंत्री उद्धव ने पाथरी को साईं बाबा की जन्मभूमि बताया, शिर्डी के लोग हुए नाराज

; 19 से बेमियादी बंद का ऐलान



शिरडी / महाराष्ट्र में साईं जन्मभूमि का विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा परभणी जिले के समीप स्थित पाथरी को साईं की जन्मस्थली बताने से शिर्डी के लोग नाराज हो गए हैं। उन्होंने 19 जनवरी से शिर्डी में बेमियादी बंद का ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि हाल के साल में यह पहला मौका होगा जब शिर्डी में बंद होगा।


विवाद की वजह?


पिछले हफ्ते मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पाथरी का उल्लेख साईं की जन्मस्थली के रूप में किया। उन्होंने पाथरी के विकास के लिए 100 करोड़ रुपए का बजट दिए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद शिर्डी के लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। शिर्डी के लोगों का कहना है कि पाथरी का विकास कराने को लेकर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, मगर उसकी पहचान साईं जन्मस्थान के रूप में नहीं हो सकती।


ग्रामीणों को भी बंद में किया जाएगा शामिल


रविवार से बेमियादी बंद शुरू करने से पहले शनिवार की शाम को शिर्डी में ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले शुक्रवार को पंचकोशी के प्रमुख पदाधिकारी व ग्रामीणों से चर्चा कर उन्हें भी बंद में सहभागी बनाया जाएगा।



Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना
संत श्री 1008 बैदेही बल्लभ शरण महाराज का हुआ अभिनंदन
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image