मुख्यमंत्री के लिए केजरीवाल 67.6% लोगों की पसंद

, 54.6% आप और 27.3% भाजपा सरकार चाहते हैं: सर्वे



नई दिल्ली / दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा शुरू कर दी है। मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर अपने प्रत्याशियों ने नाम तय कर दिए। कांग्रेस ने 17 जनवरी को उम्मीदवारों के ऐलान की बात कही है। वहीं, भाजपा भी जल्द अपनी सूची जारी कर सकती है। इसबीच, आईएएनएस-सीवाेटर के सर्वे में सामने आया है कि मुख्यमंत्री पद के लिए अरविंद केजरीवाल 67.6% लोगों की पसंद हैं। भाजपा ने मुख्यमंत्री के लिए किसी का नाम आगे नहीं बढ़ाया है, लेकिन 11.9% दिल्लीवासी चाहते हैं कि डॉक्टर हर्षवर्धन सीएम बनें।


सर्वे के मुताबिक, 54.6% लाेग दिल्ली में आम आदमी पार्टी और 57.1% लाेग केंद्र में भाजपा सरकार के पक्ष में हैं। वहीं 27.3% चाहते हैं कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बननी चाहिए। जबकि, 3.7% कांग्रेस की सरकार चाहते हैं। 1.3% ने कहा कि वे अन्य दलों को वोट देंगे, 13.1% ने अभी तय नहीं किया है कि वे किसे वोट देंगे।


37.5% ने अभी तय नहीं किया कि मुख्यमंत्री किसे बनाएं


सर्वे में मुख्यमंत्री पद के लिए अरविंद केजरीवाल 67.6% लोगों की पसंद हैं। लोगों से सीएम के दूसरे विकल्प के बारे में पूछा गया तो 11.9% ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद डॉ. हर्षवर्धन पर भरोसा जताया। भाजपा ने 2013 का विधानसभा चुनाव हर्षवर्धन की अगुआई में लड़ा था। हालांकि, दिल्ली के 37.5% वोटरों ने अभी तय नहीं किया कि मुख्यमंत्री किसे बनाएं। आईएएनएस-सीवाेटर के सर्वे में दिल्ली के लोगों से 11 नवंबर 2019 से 14 जनवरी 2020 के बीच सवाल पूछे गए। सर्वे में दिल्ली के शहरी, अर्ध-शहरी और ग्रामीण इलाकों के 2,326 वोटर शामिल हुए।


सवाल: विधानसभा चुनाव में किस पार्टी का समर्थन करेंगे?

























आप54.6%
भाजपा27.3%
कांग्रेस3.7%
अन्य0.4%
कह नहीं सकते14%

सवाल: अभी प्रधानमंत्री के लिए बेहतर उम्मीदवार कौन है?

































नरेंद्र मोदी70.7%
अरविंद केजरीवाल9.4%
राहुल गांधी4.1%
मनमोहन सिंह3.2%
सोनिया गांधी0.8%
अन्य4.9%
कह नहीं सकते6.9%

सवाल: विधानसभा चुनाव में मतदान करते वक्त किस उम्मीदवार को चुनेंगे?





























स्थानीय प्रत्याशी40%
मुख्यमंत्री के हिसाब से13.9%
प्रधानमंत्री के हिसाब से11.3%
प्रदेश नेतृत्व के हिसाब से44.4%
जाति और समुदाय के हिसाब से0.3%
कह नहीं सकते7.5%


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image