कांग्रेस से जानकी काटजू का रायगढ़ महापौर बनना तय

, अगर क्रॉस वोटिंग हुई तो भाजपा से मिलेगा सभापति



रायगढ़ / छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में कांग्रेस ने जानकी काटजू अपना महापौर उम्मीदवार घोषित कर दिया है। अगर अंतिम समय तक कोई बदलाव नहीं हुआ तो उनका महापौर बनना तय है। वहीं भाजपा ने नवधा मिरी को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस से रविवार तक दो नाम जानकी काटजू और लक्ष्मीन मिरी का चल रहा था। हालांकि देर रात रायपुर में जानकी काटजू के नाम पर लगभग अंतिम मुहर लगा दी गई है। पहले माना जा रहा था कि कांग्रेस अपने महापौर प्रत्याशी की घोषणा सोमवार सुबह शपथ ग्रहण के बाद कर सकती है।


मंत्री व विधायक के साथ कांग्रेस पार्षद नवापाली पहुंचने की चर्चा, भाजपा के भी अलग-अलग दल में गुप्त स्थानों पर ठहरे




  1.  


    कांग्रेस के पार्षदों का मंत्री उमेश पटेल और विधायक प्रकाश नायक के साथ देर शाम बरमकेला नवापाली पहुंचने की चर्चा रही। दूसरी तरफ संख्या बल में कम होने के बाद भी भाजपा का हौसला बुलंद है। पार्टी के पार्षद रविवार शाम से अलग-अलग दलों में गुप्त ठिकानों पर ठहरे हुए हैं। भाजपा के चुनाव प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी देर शाम शहर पहुंच गए हैं। सभापति का प्रत्याशी सोमवार सुबह घोषित हो सकता है। शहर सरकार किसकी बनेगी इसका निर्णय सोमवार शाम 5 बजे तक स्पष्ट हो जाएगा। दोनों पार्टियां आखिरी समय तक अपने समीकरण बिठाने में लगी हैं। 


     




  2. सभापति जयंत ठेठवार वर्सेज पंकज 


     


    सभापति के लिए भाजपा के खेमे से पंकज कंकरवाल का नाम सबसे आगे हैं, तो कांग्रेस की तरफ से जयंत ठेठवार,सलीम और संजय देवांगन के नाम चल रहे हैं। कांग्रेसी विधायक और नेता पार्षदों को जयंत के नाम पर सहमत करने के लिए देर रात तक बैठक करते रहे। जयंत, लक्ष्मीन मिरी को महापौर बनाना चाहते हैं। अगर सहमति नहीं बनी तो सलीम नियारिया या संजय सभापति के उम्मीदवार हो सकते हैं। भाजपा भी चाहती है कि सलीम कांग्रेस से प्रत्याशी हों। भाजपाई मानते हैं कि इस स्थिति में पंकज के जीतने की संभावना ज्यादा होगी। 


     




  3. भाजपा के संपर्क में कांग्रेस के पार्षद 


     


    कांग्रेस के सभी पार्षद शहर से बाहर है, लेकिन उनमें से कुछ भाजपा के संपर्क में है। 26 पार्षदों में वो कौन है यह अबतक स्पष्ट नहीं है। आखिर तक कहीं खेल न बिगड़ जाए इसलिए भाजपा खुद भी इन नामों से पर्दा नहीं उठा रही है। 28 नंबर के राकेश तालुकदार और 40 नंबर के श्यामलाल साहू ने भले ही कांग्रेस ज्वाइन की हो लेकिन भाजाा उन्हें अपने खेमे का मान रही है। इस बीच वार्ड नंबर 21 से निर्दलीय सोमेश साहू भी भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा ने इस बात की पुष्टि करते हुए फोटो भी सोशल मीडिया में वायरल कर दी है। 





Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image