झील किनारे कंबल में लिपटे मिले दो दुधमुंहे बच्चे

, जांच में जुटी पुलिस टीम



पुणे / मंगलवार सुबह महाराष्ट्र के पुणे की पाषाण झील के पास दो दुधमुंहे बच्चे बरामद हुए हैं। इनमें सेक लड़की और एक लड़का शामिल है। दोनों संभवतः जुड़वां बताएं जा रहे हैं। फिलहाल दोनों को पाषाण के एक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल दोनों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से उन्हें यहां छोड़ने वालों की तलाश कर रही है। 


जानकारी के मुताबिक, झील के किनारे मॉर्निंग वाक पर गए लोगों को एक कंबल में लिपटे हुए थे और भूख के कारण रो रहे थे। फिलहाल पाषाण पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। दोनों बच्चों को चाइल्ड वार्ड के एनआईसीयू में एडमिट करवाया गया है। उनके कपड़ों को देख कर अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे किसी अच्छे घर से हैं और उन्हें जानबूझकर वहां छोड़ा गया है।