हरियाणवी डांसर ने खोले कई राज दूसरे राज्यों से बुलाई जाती थी लड़कियां देह व्यापार का अड्डा बन रहे किराए के मकान


हरियाणवी डांसर ने खोले कई राज दूसरे राज्यों से बुलाई जाती थी लड़कियां देह व्यापार का अड्डा बन रहे किराए के मकान











गिरफ्तार आरोपियों को ले जाती पुलिस - 

 

मेरठ /  देह व्यापार के लिए बदनाम रहे कबाड़ी बाजार रेड लाइट एरिया को पुलिस पूरी तरह बंद करा चुकी है लेकिन देह व्यापार के इस काले कारोबार ने अब दूसरा रूप ले लिया है। शहर की कई पॉश कॉलोनियों में चल रहे सैक्स रैकेट्स का पुलिस कई बार खुलासा कर चुकी है।
वहीं, एचटीयू की जांच में अब नई बात सामने आई है। पुलिस की मानें तो देह व्यापार के लिए दिल्ली सहित दूसरे राज्यों से लड़कियों को देह व्यापार के लिए बुलाया जाता है। आगे जानें आखिर हाल ही सेक्स रैकेट चलाने वाली हरियाणवी डांसर ने क्या नए खुलासे किए हैं

सैक्स रैकेट चलाने वाली हरियाणवी डांसर ने किए कई खुलासे
पैसा कमाने की चाहत और गलत शौक ने हरियाणवी डांसर को देह व्यापार की दलदल में धकेल दिया। मेरठ की रहने वाली यह डांसर हरियाणा में कई बड़े मंचों पर डांस कर चुकी थी।
पिछले दिनों मेरठ में रोहटा रोड पर सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ तो इस डांसर समेत चार लोगों को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस आरोपियों को पकड़कर थाने ले गई। इसके बाद हरियाणवी डांसर ने पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं।

दूसरे राज्यों से बुलाई जाती हैं लड़कियां
शहर में किराए के मकानों में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इस मामले में शहर की पॉश कॉलोनियों में चल रहे सेक्स रैकेट की जानकारी पुलिस अफसरां के साथ एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को भी दी गई है।
सोमवार को एएचटीयू थाना पुलिस ने जांच पड़ताल और पूछताछ की। पता चला कि दिल्ली से मेरठ और दूसरे शहरों में देह व्यापार के धंधे के लिए लड़कियां 

साल 2019 में देह व्यापार से जुड़े 39 लोग गिरफ्तार
एएचटीयू की पुलिस साल 2019 में अनैतिक देह व्यापार से जुड़े 39 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। एएचटीयू ने शहर के शास्त्रीनगर, जागृति विहार, सदर बाजार, रोहटा रोड, साकेत, गंगानगर, रिठानी, नंगलाताशी में सेक्स रैकेट पकड़ा था।
दो सप्ताह पहले रोहटा रोड स्थित मकान में देह व्यापार के धंधे में मवाना निवासी हरियाणवी कलाकार गिरफ्तार हुई थी। 

किराए के मकानों को बनाया जा रहा देह व्यापार का अड्डा
एएचटीयू इंस्पेक्टर बृजेश कुमार का कहना है कि जांच में सामने आया कि शहर में किराए के मकानों में देह व्यापार का धंधा चल रहा है।
जांच और पूछताछ में सामने आया कि दिल्ली और दूसरे जिलों से लड़कियां आन डिमांड बुलाई जा रही हैं। कॉल रिकार्डिंग में न फंस जाएं ऐसे मे व्हाट्सएप कॉल की जा जाती है। दो हजार से लेकर पांच हजार रुपये तक लिए जा रहे हैं। 








Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना