हरभजन बोले- मुझे नहीं लगता वे दोबारा भारत के लिए खेलेंगे

धोनी कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर, लेकिन रणजी के लिए प्रैक्टिस की;



मुंबई / महेंद्र सिंह धोनी बीसीसीआई की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिए गए हैं। पिछली बार वे ए ग्रेड में शामिल थे। बीसीसीआई ने कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट गुरुवार को जारी की। इसमें 27 खिलाड़ियों से करार किया गया है। विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को भी टॉप ग्रेड ए प्लस दी गई है। पिछले साल भी यह तीनों खिलाड़ी इसी ग्रेड में थे। हरभजन सिंह ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि धोनी दोबारा भारत के लिए खेलेंगे। भले ही आईपीएल 2020 में धोनी का प्रदर्शन अच्छा क्यों न हो। वे पहले ही यह तय कर चुके थे कि 2019 वर्ल्ड कप तक ही खेलेंगे। हो सकता है कि वे आईपीएल की तैयारी कर रहे हों।‘’


धोनी के अलावा दिनेश कार्तिक, अंबाती रायुडू और खलील अहमद भी कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर हो गए हैं। हालांकि, धोनी गुरुवार को झारखंड रणजी टीम के साथ अभ्यास करते नजर आए। 


धोनी ने झारखंड टीम के साथ प्रैक्टिस की


झारखंड टीम प्रबंधन से जुड़े सूत्र ने बताया कि हमें नहीं पता था कि धोनी हमारे साथ ट्रेनिंग करने वाले हैं। उन्हें देखकर बेहद खुशी हुई। उन्होंने नेट्स पर कुछ देर तक बल्लेबाजी की। इससे साफ हो गया है कि वे आईपीएल की तैयारियों में जुट गए हैं। 


महेंद्र सिंह धोनी ने तीनों फॉर्मेट मिलाकर 16 शतक जमाए


महेंद्र सिंह धोनी ने 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 अंतरराष्ट्रीय टी-20 खेले हैं। तीनों फॉर्मेट मिलाकर उन्होंने 17,266 रन बनाए हैं। धोनी ने टेस्ट में 6 और वनडे में 10 शतक लगाए हैं। उनकी कप्तानी में ही भारत टी-20, वनडे क्रिकेट का वर्ल्ड चैंपियन बना। 


धोनी वर्ल्ड कप के बाद से नहीं खेले, इसलिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में नहीं


बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक, धोनी को पहले ही कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर रखे जाने की जानकारी बोर्ड ने दे दी थी। उन्हें स्पष्ट कर दिया गया था कि वे सितंबर 2019 से अब तक कोई भी मैच नहीं खेले हैं। वर्ल्ड कप के दौरान उनकी पीठ की चोट उबर आई थी। इसके बाद वे टेरिटोरियल आर्मी में अपनी सेवाएं देने के लिए श्रीनगर चले गए थे। इसलिए उन्हें फिलहाल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है। 


कम से कम तीन मैच खेलने जरूरी


बोर्ड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल होने के लिए किसी खिलाड़ी को तयशुदा सीजन में कम से कम 3 टी-20 मैच खेलने होते हैं, जबकि धोनी 9 जुलाई 2019 को वर्ल्डकप में खेले गए सेमीफाइनल के बाद से किसी भी अंतरराष्ट्रीय मैच में नहीं उतरे हैं।


धोनी एशिया कप में अच्छे प्रदर्शन के दम पर वापसी कर सकते हैं


बीसीसीआई ऑफिशियल के मुताबिक, सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने का यह मतलब नहीं है कि वे टीम स्थायी तौर पर भारतीय टीम से बाहर हो गए हैं। अगर धोनी इस साल किसी भी वक्त टी-20 टीम में शामिल किए जाते हैं, तो उन्हें वापस कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया जा सकता है। 


2020 की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में 6 नए चेहरों को जगह


बीसीसीआई की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में पहली बार मयंक अग्रवाल, श्रेयस अय्यर, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर और वॉशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया है। मयंक को ग्रेड बी में जगह मिली है। बाकी खिलाड़ियों को ग्रेड सी में शामिल किया गया है।


केएल राहुल और रिद्धिमान साहा प्रमोट हुए


रिद्धिमान साहा और केएल राहुल को बोर्ड ने प्रमोट किया है। राहुल पिछले साल ग्रेड बी में थे, इस बार उन्हें ए ग्रेड में शामिल किया गया। साहा ग्रेड सी में शामिल थे, उन्हें इस बार ग्रेड बी में जगह मिली है। 


16 साल की शेफाली वर्मा केंद्रीय अनुबंध में शामिल


बीसीसीआई ने महिला टीम की 22 खिलाड़ियों के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट किया है। यह अक्टूबर 2019 से सितंबर 2020 के लिए लागू होगा। सबसे चौंकाने वाला नाम 16 साल की शेफाली वर्मा हैं। उन्हें पहली बार केंद्रीय अनुबंध में शामिल किया गया है। वे ग्रेड-सी में हैं। शेफाली समेत 11 खिलाड़ियों को इसमें रखा गया है। सभी को 10 लाख रुपए मिलेंगे। ग्रेड-ए में कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और पूनम यादव को ही जगह दी गई है। इन्हें बतौर कॉन्ट्रैक्ट 50 लाख रुपए मिलेंगे।


मिताली राज और झूलन गोस्वामी को ग्रेड-बी में जगह मिली


वहीं, मिताली राज और झूलन गोस्वामी को ग्रेड-बी में रखा गया है। इन दोनों समेत 8 खिलाड़ियों को इस लिस्ट में जगह दी गई है। इन्हें 30 लाख रुपए मिलेंगे। 


A+ ग्रेड में कोहली समेत तीन खिलाड़ी 





























प्लेयर2020 में ग्रेड2019 में ग्रेडसालाना कॉन्ट्रैक्ट
विराट कोहलीA+A+7 करोड़
रोहित शर्माA+A+7 करोड़
जसप्रीत बुमराहA+A+7 करोड़

A ग्रेड में राहुल, धवन समेत 11 खिलाड़ी













































































प्लेयर2020 में ग्रेड2019 में ग्रेडसालाना कॉन्ट्रैक्ट
रविचंद्रन अश्विनAA5 करोड़
रविंद्र जडेजाAA5 करोड़
भुवनेश्वर कुमारAA5 करोड़
चतेश्वर पुजाराAA5 करोड़
अजिंक्य रहाणेAA5 करोड़
केएल राहुलAB5 करोड़
शिखर धवनAA5 करोड़
मोहम्मद शमीAA5 करोड़
इशांत शर्माAA5 करोड़
कुलदीप यादवAA5 करोड़
ऋषभ पंतAA5 करोड़

B ग्रेड में मयंक अग्रवाल नया चेहरा









































प्लेयर2020 में ग्रेड2019 में ग्रेडसालाना कॉन्ट्रैक्ट
ऋद्धिमान साहाBC3 करोड़
उमेश यादवBB3 करोड़
युजवेंद्र चहलBB3 करोड़
हार्दिक पंड्याBB3 करोड़
मयंक अग्रवालB-3 करोड़

C ग्रेड में 8 खिलाड़ी, इनमें से 5 नए  



























































प्लेयर2020 में ग्रेड2019 में ग्रेडसालाना कॉन्ट्रैक्ट
केदार जाधवCC1 करोड़
नवदीप सैनीC-1 करोड़
दीपर चाहरC-1 करोड़
मनीष पांडेCC1 करोड़
हनुमा विहारीCC1 करोड़
शार्दुल ठाकुरC-1 करोड़
श्रेयस अय्यरC-1 करोड़ 
वॉशिंगटन सुंदरC-1 करोड़