घर भी खाली करवा रहे थे सूदखोर, रिटायर अफसर ने लगा ली फांसी

6 के बदले 50 लाख वसूले,



बिलासपुर / सूदखोरों से परेशान होकर सीएसईबी के पूर्व सेक्शन ऑॅफिसर भूपेंद्र शर्मा ने निराला नगर स्थित अपने मकान में फांसी लगा ली। खुदकुशी करने से पहले उन्होंने दो पेज का सुसाइड नोट लिखा है। इसमें बताया है कि किस तरह उनसे सूदखोर 6 लाख के बदले 50 लाख तक वसूल चुके हैं तथा अब और रकम की मांग कर घर अपने नाम पर करने का दबाव बना रहे हैं। साथ ही सुसाइड नोट में यह भी लिख गए कि जिनके कारण खुदकुशी कर रहा हूं पुलिस उन्हें कड़ी सजा दे। फिलहाल मर्ग कायम किया गया है। 


बेटा जेल में, बेटी की शादी संकट में और उधर सूदखोर कर रहे थे तंग




  1.  


    रिटायर्ड अफसर भूपेंद्र शर्मा के बेटे सौम्यदीप शर्मा यूक्रेन में अवधेश कुमार के साथ मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने काफी फिजूलखर्ची की। इसके लिए अवधेश ने जमीन बेच दी और सौम्यदीप को फंसाकर जेल भिजवा दिया। भूपेंद्र की छोटी बेटी अपूर्वा की शादी मुंबई में तय हुई थी। भूपेंद्र शर्मा का कहना था कि अवधेश उस शादी को तोड़ने की कोशिश कर रहा है। भूपेंद्र शर्मा के अनुसार उन्होंने जयलाल पंजवानी के माध्यम से प्रमोद यादव से करीब 6 लाख रुपए उधार लिया था और बदले में अब तक वे 50 लाख रुपए दे चुके थे। 


     




  2.  


    इसके बाद नवीन तिवारी व शैलेंद्र सिंह के साथ प्रमोद यादव लगातार पैसे के लिए दबाव बना रहा था। उनसे अपना मकान सौंपने के लिए कहा जा रहा था। एक दिन पहले भी 6-7 लोग उन्हें धमकाने घर आए थे। बेटा जेल में, बेटी की शादी संकट में और सूदखोर कई गुना रकम वसूलने के बाद भी परेशान कर रहे थे। इस कारण उनके सामने जान देने के अलावा और शायद कोई विकल्प नहीं बचा था। उनके कमरे से दो सुसाइड नोट मिले। पुलिस ने उन्हें बरामद किया। पुलिस उनकी हैंड राइटिंग एक्सपर्ट से जांच कराएगी। 





Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना