एक ही पेड़ से फंदा लगाकर प्रेमी जोड़े ने दी जान

, एक सप्ताह पुराने बताए जा रहे शव



दमोह / हिंडोरिया थाना क्षेत्र के नोनपानी गांव के जंगल में रविवार की देर शाम पेड़ से फांसी के फंदे पर प्रेमी जोड़े के शव लटकते हुए मिले। दोनों शव करीब 8 दिन पुराने बताए जा रहे हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है प्रेमी जोड़े ने जंगल जाकर आत्महत्या की होगी। जंगल मे फांसी लगाकर आत्महत्या करने की वजह से जब बदबू जंगल में फैली तो ग्रामीणों को आसपास शव के होने की आशंका हुई। 


पड़ताल पर ग्रामीणों को प्रेमी जोड़ा पेड़ पर फंदे पर लटके हुए दिखाई दिए। जिसकी सूचना हिंडोरिया पुलिस को देर शाम तक दी गई। लेकिन रात होने की वजह से शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई। मृतक युवक काला पेंट, काली बनियान और सफेद शर्ट और पैर में काले जूते पहने हुए है, जबकि युवती गुलाबी सलवार शूट और लाल बनियान पहने हैं। दोनों के शव पुराने होने की वजह से काले पड़ गए हैं। सोमवार सुबह दोनों की शिनाख्त हो गई। शव गांव के ही युवक-युवती के हैं, दोनों करीब एक सप्ताह से गायब थे। 


ट्रक की टक्कर से पति पत्नी की मौत : मुरैना जिले में छोंदा गांव के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पति पत्नी की मौत हो गयी। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले छोंदा गांव के पास कल शाम हुए इस हादसे में खेम सिंह (45) और उसकी पत्नी सूरजदेवी (42) की मौत हो गयी। ये दोनों पास ही स्थित सिकरोड़ी गांव जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। दुर्घटना के बाद ट्रकचालक वाहन समेत भागने में सफल हो गया।


युवक का शव जंगल में मिला: श्योपुर जिले के ढोढर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव मिला है। युवक का शव कल रात डाबली और झरेर के जंगल से मिला। पुलिस ने प्रारंभिक पड़ताल के बाद इस बात से इंकार नहीं किया कि कहीं उसकी मौत कड़ाके की ठंड की वजह से तो नहीं हुयी। युवक की पहचान भी सुबह तक नहीं हो पायी। सूत्रों ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। इसकी रिपोर्ट के बाद उसकी मौत का वास्तविक कारण पता चल सकेगा।



Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
ग्रीन जॉन में चल रही दतिया पलायन कर आये मजदूरों से हुई कोरोना संक्रमित 
Image
संत श्री 1008 बैदेही बल्लभ शरण महाराज का हुआ अभिनंदन