ब्रेन डैड ने चार लोगों को दिया जीवन दान

, हार्ट के साथ किडनी च लीवर का भी हुआ प्रत्यारोपण



जयपुर / प्रदेश के सबसे बड़े एसएमएस अस्पताल में गुरुवार को पहला हार्ट ट्रांसप्लांट किया गया। राजसमंद के व्यक्ति ने चार लोगों को जीवनदान दिया है। गत 10 तारीख को एक सड़क दुर्घटना में घायल यह व्यक्ति ब्रेन डैड अवस्था में था। हार्ट के साथ ही उसकी किडनी भी ट्रांसप्लांट की गई है।


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए एसएमएस अस्पताल को बधाई दी है। उन्होंने मरीज के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने भी ने ट्रांसप्लांट में शामिल पूरी टीम को दी बधाई दी है।  उल्लेखनीय है कि इस ट्रांसप्लांट के बाद एसएमएस हार्ट प्रत्यारोपण में पहला सरकारी अस्पताल बन गया है।


25 वर्षीय सांवरलाल का ब्रेन डैड था। अस्पताल की सफल काउंसलिंग के बाद परिजनों ने बीती रात को अंगदान को सहमति दे दी। इसके बाद अस्पताल में देर रात 12:00 बजे से कैडर ट्रांसप्लांट की तैयारी शुरू हुई और अलसुबह पहला हार्ट ट्रांसप्लांट किया गया।


जिसके हार्ट लगाया गया है उसे हार्ट रेसिपिएंट्स चिकित्सकों के अंडर ऑब्जरवेशन में रखा गया है। अब 72 घण्टे तक हार्ट ट्रांसप्लांट रिसीवर को रखा जायेग सीसीयू में। इसके अलावा दोनों किडनी का भी अस्पताल में ही प्रत्यारोपण किया गया है। वहीं लीवर को ग्रीन कॉरिडोर के जरिए निम्स हॉस्पिटल भेजा गया।



Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना