बर्फीली हवा ने बढ़ाई ठंड, रात का पारा 7.10 गिरकर 3.2 पर

, 17 साल बाद 





 

दतिया / उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण आ रही सर्द हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी है। शुक्रवार को पूरा जिला शीतलहर की चपेट में रहा। रात का पारा 3.2 डिग्री दर्ज किया गया। इस प्रकार दतिया की रात बैतूल जिले (2.4 डिग्री) के बाद प्रदेश में सबसे ठंडी रही। वहीं दिन का पारा 16.7 डिग्री रहा। 10 जनवरी का अधिकतम तापमान पिछले 17 साल में सबसे कम रहा। इससे पहले 2003 में अधिकतम तापमान 16 डिग्री रहा था। सुबह 6 बजे के बाद कोहरा छा गया। कोहरे के कारण सुबह 8 बजे दृश्यता 100 मीटर रही। हालांकि सुबह 10 बजे के बाद तेज धूप निकल आई, लेकिन दिनभर शीतलहर चलने के कारण धूप से भी अधिक राहत नहीं मिली।

कई जिलों में बारिश के बाद गुरुवार से ही मौसम बदल गया था और सर्दी बढ़ गई थी। गुरुवार को अधिकतम तापमान 17.4 और न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया था। शीतलहर के कारण ठिठुरन बढ़ी तो शुक्रवार को रात का पारा 7.1 डिग्री गिरकर 3.2 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं दिन का पारा 0.7 डिग्री गिरकर 16.7 डिग्री पर आ गया। शहर में शुक्रवार को सुबह 6 बजे तक कोहरा नहीं था। इसके बाद कोहरे ने दस्तक दे दी। सुबह 10 बजे कोहरा छंटा और तेज धूप निकल आई, तब लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली।


सुबह 6 बजे के बाद छाया कोहरा, दिन का पारा 17.4 डिग्री दर्ज, 10 बजे के बाद निकली तेज धूप

सुबह आठ बले बस स्टैंड बायपास पर छाया कोहरा, हेड लाइट जलाते हुए जाता बस ड्राइवर।

आगे क्या: अगले दो दिन कोहरे की चपेट में रहेगा पूरा अंचल

शीतलहर के कारण दिन में लोगों ने ठिठुरन का अहसास किया। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक अंचल काेहरे की चपेट में रहेगा। हालांकि शनिवार से अधिकतम और न्यूनतम, दोनों समय का तापमान बढ़ेगा और तेज धूप भी निकलेगी। सबसे ज्यादा तेज धूप सोमवार और बुधवार को निकलने की संभावना है। इन दिनों अधिकतम तापमान 26 डिग्री के पार पहुंच सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के ऊपर जा सकता है।

फसल के लिए मुफीद है यह मौसम

शुक्रवार को अधिकतम तापमान भले ही इस माह में सबसे नीचे रहा हो, लेकिन धूप निकलने के बाद गेहूं, चना, सरसों समेत सभी रबी फसलों को फायदा होगा। अत्यधिक ठंड के कारण इन फसलों की ग्रोथ रुक गई थी लेकिन अब धूप निकलने से फसलें न केवल हरी भरीं होंगीं बल्कि फसलों की ग्रोथ बढ़ेगी और चमक भी आएगी। मौसम इसी तरह सामान्य रहा तो किसानों को भरपूर फायदा होगा। नहरों में पानी आते ही किसानों ने सिंचाई शुरू कर दी है और खाद का छिड़काव भी शुरू हो गया है। खाद लगते ही फसलें बढ़ोतरी पर रहेंगीं।

बीते 17 सालाें में 10 जनवरी काे पारा 20 डिग्री से ऊपर ही रहा

दतिया जिले में न्यूनतम तापमान के साथ अधिकतम तापमान में भी भारी गिरावट देखने को मिली है। पिछले 17 साल में पहली बार 10 जनवरी को दिन का तापमान 16.7 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। इससे पहले अधिकतम तापमान वर्ष 2003 में सबसे कम 16 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया था। बीते 17 सालों में अधिकतम तापमान 20 से डिग्री से ऊपर ही रहा है।




Popular posts
MP पुलिस के जांबाज अफसर ओर एनकाउंटर स्पेशलिस्ट मोहिंदर कंवर परिणय सूत्र में बंधे
Image
कुख्यात गुर्जर गैंग का 5 हजार का इनामी डकैत हथियार सहित गिरफ्तार
Image
जौरासी आतरी तिराहे के पास लगे जंगल के ऊपर किसी अज्ञात की लाश
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image