बहू के शोर मचाने पर लोगों ने बुजुर्ग को बाहर निकाला

कांग्रेस नेता के घर में शाॅर्ट-सर्किट से लगी आग,



बुरहानपुर / लालबाग के नारायण नगर क्षेत्र स्थित कांग्रेस नेता के मकान में गुरुवार दोपहर आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। मकान से लपटें उठती देखकर लोगों ने शोर मचाया। यह सुनकर मकान में मौजूद महिला बाहर निकली। उसने लोगों को बताया कि ससुर अंदर है। इस पर युवक अंदर घुसे और उन्हें बाहर निकाला। तब तक लपटें हॉल के फर्नीचर सहित अन्य सामान को जलाकर राख कर चुकी थी। परिवार के अनुसार करीब एक लाख रुपए का नुकसान हुआ है।


गुरुवार दोपहर करीब 3.40 बजे राजेंद्र व्यास के मकान में आग लग गई। खिड़कियों से धुआं निकलते देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। आवाज सुनकर मकान में मौजूद ज्योति व्यास बाहर निकली। लोगों को बताया- बाबूजी अंदर हैं, उनको निकालो। इस पर कुछ युवक मकान में घुसे और उन्हें बाहर निकाला। कुछ लोगों ने अगले कमरे का दरवाजा खोला तो लपटें भभक उठी। पूरी तरह जल चुकी खिड़कियों से भी लपटें बाहर निकल रही थी। करीब 50 फीट ऊपर तक धुआं उठता देख लोगों की भीड़ लग गई। आसपास के लोग घरों से बाल्टी सहित अन्य बर्तनों में पानी लेकर दौड़े और आग बुझाने का प्रयास किया।


पौन घंटे बाद मौके पर पहुंचा फायर फायटर
सूचना देने के करीब पौन घंटे के बाद नगर निगम से फायर फायटर पहुंचा। इसके बाद फायर फायटर और टैंकरों के पाइप से पानी डालकर 20 मिनट की मशक्कत के बाद अगले कमरों की आग पर काबू पाया गया। घबराई हुई ज्योति ने कहा- मैं तो पिछले कमरे में थी। बाबूजी अंदर ही थे। भला हो उन लोगों का जिन्होंने खिड़कियों से धुआं निकलता देखा और शोर मचाया। कांग्रेस जिला महामंत्री सचिन व्यास ने बताया ताऊजी राजेंद्र व्यास का मकान है। मुख्य हाॅल के बाजू वाले कमरे में बाबूजी सोए हुए थे। बिजली कर्मचारी जांच करने आए थे। उनका कहना था मीटर तो ठीक है। शोकेस के पास बोर्ड था। इसमें शाॅर्ट-सर्किट से आग लगी होगी। आग से शोकेस, फर्नीचर और सोफा जल गया है।


पुलिस ने पांच-छह बार लोगों को हटाया, बाहर से भी दूर किया
आग लगने के बाद धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। जिसने भी देखा उसने मौके की ओर दौड़ लगा दी। यहां लगी भीड़ में से जिसे जो साधन मिला, उससे आग बुझाने का प्रयास करने लगा। सूचना मिलने पर लालबाग थाने से अफसर-जवान, एंबुलेंस 108 और डायल 100 भी मौके पर पहुंची। इस दौरान कुछ लोग आग बुझाने के लिए लपटों के बीच मकान के अंदर घुस गए। अंदर घुटन और धुआं होने के कारण इनमें से कुछ लोग घबरा कर बाहर निकल आए। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने मकान के अंदर गए लोगों को बाहर निकाला। लपटें बाहर तक आने के कारण पुलिस ने मकान के आसपास जमा लोगों को भी हटाकर दूर किया। फायर फायटर, एंबुलेंस, 100 डायल खड़े होने और भीड़ जमा होने के कारण लालबाग फोरलेन पर शहर की ओर आने वाला रोड पूरी तरह बंद रहा। लोगों को दूसरी तरफ से निकलना पड़ा। करीब एक से डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। आग बुझाने में क्षेत्र के महेश सोनवणे सहित अन्य युवाओं का सबसे अधिक सहयोग रहा।



Popular posts
MP पुलिस के जांबाज अफसर ओर एनकाउंटर स्पेशलिस्ट मोहिंदर कंवर परिणय सूत्र में बंधे
Image
जौरासी आतरी तिराहे के पास लगे जंगल के ऊपर किसी अज्ञात की लाश
Image
कुख्यात गुर्जर गैंग का 5 हजार का इनामी डकैत हथियार सहित गिरफ्तार
Image
अमन का पैग़ाम देने वाले हज़रत मोहम्मद सल्लाल्लाहु अलैहि वसल्लम साहब का यौमे पैदाइश अमन के साथ मनाया गया
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image