बालाजी मंदिर के महंत की गोली मारकर हत्या, हाथ में गोली लगने से शिष्य घायल

, 5 पर एफआईआर दर्ज



चित्रकूट / जिले के कर्वी कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात बालाजी मंदिर के महंत की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महंत अर्जुन दास बाइक से अपने घर जा रहे थे, तभी बाइक से आए बदमाशों ने उन्हें गोली मारी। गोली बाइक चला रहे युवक को भी लगी, उसे प्रयागराज रेफर किया गया है।


हमले से पहले बाइक सवार बदमाशोंं ने रुकने का इशारा किया


 जानकारी के अनुसार शहर के प्राचीन बालाजी मंदिर के महंत अर्जुन दास गुरुवार रात अपने शिष्य आशीष तिवारी के साथ रामघाट से मंदिर वापस आ रहे थे, तभी मंदिर से कुछ दूरी पर बाइक सवार दो युवकों ने उनकी बाइक को रुकने का इशारा किया। बाइक चला रहे आशीष ने जैसे ही बाइक रोकी, बदमाशों ने महंत के सिर में गोली मार दी। जबकि, हमले में आशीष तिवारी को भी गोली लगी, जो बांह के ऊपरी हिस्से में धंस गई। आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां महंत को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि घायल आशीष को जिला अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया गया है।


एक आरोपी गिरफ्तार


चित्रकूट पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि मामले में तीन नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं और एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए टीमें बना दी गई हैं और संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।



Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image