अवैध तरीके से भारत आया बांग्लादेशी नागरिक कवर्धा में गिरफ्तार

, पुलिस से बोला- रोजगार के लिए किया पलायन



कवर्धा / हर दिन सियासी बयानों के साथ आ रही नागरिकता कानून की खबरों के बीच छत्तीसगढ़ में बांग्लादेशी घुसपैठिया गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार को इसे कवर्धा शहर के पंडरिया थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। युवक को बुधवार को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि विदेशी नागरिक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है, और बांग्लादेश दूतावास से संपर्क भी किया जा रहा है। युवक का नाम खुर्शीद शेख आलम पिता नूर हुसैन है। पंडरिया के एसबीआई एटीएम के पास यह युवक घूम रहा था। 


पुलिस ने पूछताछ की तो युवक पर शक हुआ। तलाशी में उसके पास से बांग्लादेशी पहचान पत्र भी मिला। पंडरिया पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह युवक 3 नवंबर 2019 से पश्चिम बंगाल स्थित भारत- बंगलादेश की सीमा से बगैर वीजा, पासपोर्ट के भारत की सीमा में प्रवेश कर गया। फिल्हाल यह पूछताछ की जा रही है कि युवक किस तरीके से घुसपैठ कर पाया। पंडरिया थाना प्रभारी अनिल शर्मा से मिली जानकारी के मुताबिक खुर्शीद शेख ने बताया कि बांग्लादेश में उसकी पत्नी और दो बेटियां हैं। रोजगार के लिए उसने बांग्लादेश से पलायन किया।



Popular posts
कुख्यात गुर्जर गैंग का 5 हजार का इनामी डकैत हथियार सहित गिरफ्तार
Image
MP पुलिस के जांबाज अफसर ओर एनकाउंटर स्पेशलिस्ट मोहिंदर कंवर परिणय सूत्र में बंधे
Image
जौरासी आतरी तिराहे के पास लगे जंगल के ऊपर किसी अज्ञात की लाश
Image
दतिया में 1101 कलशों को लेकर निकली भव्य शोभा यात्रा
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image