अवैध संबंध के शक में कोटवार ने पत्नी की लाठी से पीट-पीट कर हत्या



रायगढ़ / छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में नशे की हालत में एक कोटवार ने पत्नी की लाठी से पीट-पीट कर हत्या कर दी। महिला पर पत्थर से भी हमला किया गया। कोटवार को पत्नी के अवैध संबंध को लेकर शक था। हत्या के बाद आरोपी पड़ोसी के घर जाकर साे गया और अगले दिन सुबह फोन कर बड़े बेटे को घटना की जानकारी दी। इसके बाद वहां से भागकर जंगल में जा छिपा। उसे जंगल से गिरफ्तार कर लिया। घटना चक्रधर थाना क्षेत्र की है।


दोनों बेटे बाहर गए थे, बाद में पुलिस को सूचना दी




  1.  


    नवागांव के कोटवार हीरालाल चौहान का उसकी पत्नी समारू चाैहान (48) के साथ अक्सर विवाद होता था। आरोप है कि मंगलवार शाम करीब 7 बजे नशे की हालत में हीरालाल घर पहुंचा और पत्नी से झगड़ा करने लगा। इसके बाद उसने पत्थर और डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना के दौरान हीरालाल का बड़ा बेटा राजेश पास के गांव में मेला देखने और छोटा बेटा विनोद पत्नी के साथ दशकर्म में गया था। हत्या के बाद नशे की हालत में आरोपी कोटवार पड़ोसी गोवर्धन के घर जाकर सो गया। 


     




  2.  


    सुबह बड़े बेटे राजेश को फोन कर हीरालाल ने घटना की जानकारी दी। फिर पुलिस ने बचने के लिए भंगुरा सिया जंगल में जाकर छिप गया। राजेश घर पहुंचा तो वहां मां का शव पड़ा था। इस पर उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी की तलाश में आस पास खोजबीन की तो जंगल में छिपा मिल गया। पुलिस हिरासत में आने के बाद आरोपी ने जुर्म कबूल किया है। टीआई विवेक पाटले ने बताया कि आरोपी शराब का लती है, नशे में अक्सर मारपीट करता था। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह भी पति-पत्नी के बीच मारपीट हुई थी। 


     




  3. जंगल से पकड़ कर लाते ही ग्रामीण हुए हमलावर 


     


    पत्नी की हत्या करने के बाद फरार कोटवार गांव से कुछ दूर स्थित बंगरसिया जंगल में जा छिपा था। पुलिस आरोपी को पकड़ कर जैसे ही साक्ष्य जुटाने के लिए घटना स्थल पर लाई, इसी बीच परिजन और पड़ोसी उग्र होने के साथ हमलावर हो गए। पुलिस के समझाने के बाद आक्रोशित लोग शांत हुए। कोटवार हीरालाल अक्सर नशे में आकर पत्नी समारू से मारपीट करता था। पति को पत्नी शराब न पीने और घर की माली हालत ठीक न होने की दुहाई दिया करती थी। हीरा को यह नागवार गुजरता और वह उसे पीटता था। 





Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना