अस्पताल की ओटी में घुसे कुत्ते ने नवजात को नोंच-नोंच कर मार डाला

, संचालक के खिलाफ केस दर्ज


फर्रुखाबाद / जिले में संचालित हो रहे आकाश गंगा अस्पताल में कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से सोमवार को एक आवारा कुत्ता अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में घुस गया। आरोप है कि कुत्ते ने वहां रखे नवजात बच्चे को नोंच नोंच कर मार डाला। बाद में प्रसूता के पति ने जब बच्चे की जानकारी मांगी तो अस्पताल के कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें मरा हुआ बच्चा ही पैदा हुआ था। परिजनों की शिकायत के बाद डीएम के आदेश पर अस्पताल के मालिक के खिलाफ केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की गई।  


जानकारी के अनुसार जिले के नगलादीना के रहने वाले रवि ने अपनी पत्नी कंचन को प्रसव के लिए यहां के आकाश गंगा अस्पताल में भर्ती कराया था। सीजेरियन आपरेशन से बच्चा पैदा हुआ। ओटी में बच्चा रखा था तभी वहां आवारा कुत्ता घुस आया। कुत्ते ने ट्रे में रखे बच्चे को नोंच- नोंच कर मार डाला। हालांकि अस्पताल के कर्मचारी अब यह दलील दे रहे हैं कि बच्चा मरा हुआ ही पैदा हुआ था।


प्रसूता के पति और परिजनों ने पूछताछ शुरू की और पुलिस को बुलाने की बात कही तो अस्पताल स्टाफ प्रसूता व अन्य मरीजों को छोड़कर भाग गया।


प्रसूता के ससुर रामरतन ने बताया कि बहू के साथ की महिलाओं ने बताया कि बच्चा ट्रे से नीचे गिरा हुआ जमीन पर पड़ा था। पता चला कि ओटी में कुत्ता घुस गया था और उसने बच्चे को नोंच डाला। अस्पताल के लोग बच्चा मरा हुआ पैदा होने की बात कह रहे हैं। जबकि प्रसव के बाद किसी को बच्चा दिखाया नहीं गया।


घटना की सूचना पर डिप्टी सीएमओ डा. राजीव शाक्य मौके पर पहुंचे। डा राजीव शाक्य ने बताया कि ओटी में कुत्ता घुसने की बात की पुष्टि हो रही है। अस्पताल का कोई स्टाफ उन्हें मौके पर नहीं मिला है। प्रसूता को लोहिया अस्पताल में शिफ्ट करा दिया गया है।


डीएम ने अस्पताल को कराया सील, मालिक के खिलाफ केस दर्ज 


ओटी में कुत्ते के घुसने और नवजात की मौत की घटना के बाद जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने आकाश गंगा अस्पताल सील करा दिया है। अस्पताल संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। सिटी मजिस्ट्रेट और एसीएमओ की एक कमेटी बनाकर जिले के ऐसे अन्य अस्पतालों के बारे में तीन दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट में अगर कोई अन रजिस्टर्ड अस्पताल मिलता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी।


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image