8 हजार लोगों पर एफआईआर, कांग्रेस पार्षद समेत 49 गिरफ्तार

8 हजार लोगों पर एफआईआर, कांग्रेस पार्षद समेत 49 गिरफ्तार



अहमदाबाद /  देश में नागिरकता कानून विरोध ने हिंसक रूप में बदल गया है। देश के कई हिस्सों में आम जनता और पुलिस के बीच झड़प देखने को मिल रही है। जहां केंद्र सरकार विपक्षी पार्टियों पर एक्ट को लेकर अफवाह फैलाने का आरोप लगा रही है। वहीं विपक्ष नागरिकों के साथ मिलकर सड़कों पर प्रदर्शन कर रही है। इधर गुजरात पुलिस हिसंक प्रदर्शन में शामिल आठ हजार लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। आज (शुक्रवार) इस मामले में अहमदाबाद से कांग्रेस पार्षद समेत 49 लोगों गिरफ्तार किया गया। इनमें सपा के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क और फिरोज खान भी शामिल हैं। 


वहीं बढ़ती हिंसा और विरोध को देखते हुए भाजपा ने एक आपात बैठक बुलाई है। बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने बैठक 30 दिसंबर को बुलाई है। इस बैठक में पार्टी के सभी महासचिवों को बुलाया गया है। इसमें नागरिकता कानून बनने के बाद उपजी परिस्थितियों के बारे में पार्टी कार्यकर्ताओं के फीडबैक पर विचार किया जाएगा। 


मायावती ने साधा निशाना


बसपा प्रमुख मायावती ने लखनऊ और संभल में हुए हिंसक प्रदर्शन को लेकर सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसी भी विरोध प्रदर्शन या धरने में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। मायावती ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा, हमने नागरिकता संशोधन विधेयक का विरोध किया है। इसका विरोध करते रहेंगे, लेकिन अन्य पार्टियों की तरह हम सार्वजनिक संपत्ति को नष्ट करने और हिंसा पर विश्वास नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि, मैं अपनी पार्टी के लोगों से अपील करती हूं कि सड़कों पर न उतरें। विरोध के दूसरे तरीकों को अपनाएं।



Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
ग्रीन जॉन में चल रही दतिया पलायन कर आये मजदूरों से हुई कोरोना संक्रमित 
Image
संत श्री 1008 बैदेही बल्लभ शरण महाराज का हुआ अभिनंदन