5 बदमाशों ने देर रात कार सवार परिवार को लूटा

, पुलिस ने डेढ़ घंटे में सभी को पकड़ा



हनुमानगढ़ / शहर के गोलुवाला थाना क्षेत्र में देररात करीब 2.30 बजे 5 बदमाशों द्वारा कार सवार लोगों के साथ लूट को अंजाम दिया गया। जिन्हे पुलिस द्वारा करीब डेढ घंटे बाद ही पकड़ लिया गया। पांचों बदमाश हौंडा सिटी कार में सवार होकर मौके पर पहुंचे थे। जिसके बाद उन्होंने दूसरी कार में मौजूद परिवार को बाहर निकालकर कार लूट ली। साथ ही 3 मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी भी लूट ले गए। 


रात करीब 2.30 बजे गंगानगर निवासी मुकेश अपनी पत्नी विमला, भाभी उर्मिला और दो बच्चियों के साथ कार में शादी समारोह से घर जा रहे थे। इस दौरान गोलुवाला थानाक्षेत्र में कुछ बदमाश उनकी कार के सामने आ गए। जिन्होंने पिस्तौल और लोहे की रोड का भय दिखाकर कार समेत कीमती सामान लूट लिया। जिसकी जानकारी परिवार ने तुरंत पुलिस को दी।


तीन थानों की पुलिस और चेतक ने बदमाशों को दबोचा


घटना की जानकारी मिलने के बाद जंक्शन पुलिस और चेतक ने पीछा कर पांचों बदमाशों को पकड़ लिया। जिनके पास से हथियार समेत जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। वहीं बदमाशों द्वारा लूटी गई गाड़ी भी बरामद कर ली गई है। बताया जा रहा है कि बदमाशों को तीन थानों की पुलिस और चेतक के सहयोग से दबोचा गया।


मामले में अर्शदीप उर्फ लाडी, दीपक शर्मा(25), अर्शदीप उर्फ खेंपल (26), लवपाल उर्फ लवि (22) और धर्मेंद्र (28) को गिरफ्तार किया गया है। पांचो आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं। इसमे धर्मेन्द्र के खिलाफ पहले भी लूट और डकैती के 15 से अधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ में कई वारदातें खुलने की संभावना। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में जंक्शन सीआई धीरेंद्र सिंह, एएसआई शंभुदयाल और हैड कांस्टेबल अजित सिंह शामिल रहे।



Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image