2 किमी पैदल चले लोग, 
सागर / नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में सोमवार को खेल परिसर के पास स्थित मैदान से मौन रैली का आयोजन किया गया। इसमें राजनैतिक दल के साथ कई सामाजिक संगठनों समेत प्रबुद्धजनों, वकील, युवाओं, छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए। करीब 300 मीटर लंबी रैली खेल परिसर से शुरू होकर सिविल लाइन, काली चरण तिराहा, जिला पंचायत चौराहा, गोपालगंज से होते हुए वापस खेल परिसर में समाप्त हुई। जहां राष्ट्रगान के साथ रैली का समापन हुआ। रैली जिस मार्ग से निकली, कई लोग हाथों में झंडा लेकर रैली के साथ चल दिए।
भाजपा व विभिन्न संगठनों द्वारा सीएए के समर्थन में निकली रैली में वकील, प्रबुद्धजन, संत, उद्योगपति, व्यापारी व युवाओं से लेकर महिलाओं, नेताओं और आम लोग भी शामिल हुई। रैली खेल परिसर के पास स्थित मैदान से दोपहर 2.15 बजे शुरू हुई और करीब 2 किलोमीटर का सफर तय करते हुए वापस खेल परिसर के पास वाले मैदान में पहुंची। जहां भारतमाता के जयकारों के साथ राष्ट्रगान के बाद समापन हुआ। रैली में लोग तिरंगा झंडा व सीएए के समर्थन में लिखे स्लोगनों की तख्तियां लेकर चल रहे थे। रैली के पहले ही पुलिस-प्रशासन द्वारा तय किए गए फिक्स पाइंट पर ट्रैफिक को रोक दिया गया था।
नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में उमड़ा सागर
पूर्व गृहमंत्री समेत जिले के भाजपा विधायक भी हुए शामिल
सीएए के समर्थन नागरिक परिषद द्वारा आयोजित इस मौन जुलूस में भाजपा के पूर्व गृहमंत्री व विधायक भूपेंद्र सिंह भी शामिल हुए। इस दौरान शैलेंद्र, जैन, प्रदीप लारिया, महेश राय, प्रभु दयाल पटेल, अभिषेक भार्गव समेत युवा मोर्चा व अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।
ये संगठन हुए शामिल
गायत्री परिवार से अनिल तिवारी व चंद्रमोहन वर्मा, सिख समाज से सतेन्द्र सिंह, कायस्थ समाज से पीडी श्रीवास्तव, आर्यसमाज से प्रमोद पाठक, जैन समाज से मुकेश जैन ढाना, महेश बिलहरा, देवेन्द्र जैन, अनिल नैनधरा, सर्व स्वर्णकार समाज से माखनलाल सोनी, साहू समाज से जगन्नाथ गुरैया, उमाशंकर साहू, विचार संस्था से कपिल मलैया, वैश्य महासम्मेलन, सिंधी, पटेल समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे।
सीएए के समर्थन में रैली में संत भी शामिल हुए। इतना ही नहीं अलग-अलग समाज से भी रैली लोग साथ चले हुए दिखाई दिए।
100 फीट लंबी तिरंगा चुनरी लेकर चले लाेग, 2 किमी का सफर 2 घंटे में किया पूरा
2.15 पर मैदान से मौन रैली निकली। इसमें करीब 2 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए।
युवा के साथ महिलाओं ने भी किया रैली का समर्थन
निगरानी के लिए पुलिस ने कराई रैली की वीडियोग्राफी
अलग-अलग इलाकों में पुष्प वर्षा से किया गया रैली का स्वागत