ट्रक ने वैन को टक्कर मारी, मध्य प्रदेश के रहने वाले दो की मौत

एक घायल





ट्रक की टक्कर से वैन के उड़े परखच्चे।





कानपुर-सागर हाईवे पर अलियापुर टोल प्लाजा के पास हुआ हादसा


हादसे में एक की बची जान, अस्पताल में भर्ती


 

कानपुर /  उत्तर प्रदेश में कोहरा हादसे का सबब बनने लगा है। बुधवार सुबह कानपुर-सागर हाईवे पर वैन और ट्रक में टक्कर हो गई। जिसमें वैन सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा अलियापुर टोल प्लाजा के पास हुआ। पुलिस को वैन से शवों को बाहर निकालने में काफी कठिनाई हुई। ग्रामीणों की मदद से दो घंटे की मशक्कत के बाद शवों को वैन से बाहर निकाला गया। एक घायल है, उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 


पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह कोहरे के बीच हमीरपुर की तरफ से एक ओमनी वैन आ रही थी। अलियापुर टोल प्लाजा के पास ट्रक ने वैन में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार चालक व बगल की सीट पर बैठे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पिछली सीट पर बैठा युवक जख्मी होकर फंस गया। सूचना पर पहुंची सजेती थाना पुलिस ने मशक्कत के बाद दोनों शवों और घायल को बाहर निकाला।


इसके बाद एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया। जख्मी युवक की पहचान मध्यप्रदेश के जिला छतरपुर के थाना राजगढ़ के गांव ललपुरा निवासी 35 वर्षीय गनेशी पुत्र मातादीन के रूप में हुई है। एसआई अलख निरंजन ने बताया कि घायल के परिजनों को सूचना दी गई है। मृतक मध्य प्रदेश के खजुराहो के बताए जा रहे हैं। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।  



Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
ग्रीन जॉन में चल रही दतिया पलायन कर आये मजदूरों से हुई कोरोना संक्रमित 
Image
संत श्री 1008 बैदेही बल्लभ शरण महाराज का हुआ अभिनंदन