स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने रिजर्व बैंक को भेजे 1-1 हजार के 35 नकली नोट

, केस दर्ज





 





28 हजार रुपए के नोट 28 नोट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मोगा ब्रांच के और 7 नोट स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की निहाल सिंह वाला ब्रांच के


अप्रैल 2017 से मार्च 2018 तक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मोगा की तिजोरियों से मिले थे एक-एक हजार के नोट


रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के चंडीगढ़ दफ्तर के आदेश पर भेजे गए थे जयपुर दफ्तर में, 35 नोट नकली मिले


 

मोगा / मोगा में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से रिजर्व बैंक को नकली नोट भेजे जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अप्रैल 2017 से मार्च 2018 तक मोगा जिले आई तिजोरियों को खोलने पर एक हजार रुपए के 35 नोट नकली बरामद हुए थे। इस संबंध में थाना सिटी मोगा ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की जयपुर शाखा के सहायक मैनेजर ओम प्रकाश काविया की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


पुलिस को मिले शिकायत पत्र में शिकायतकर्ता ओम प्रकाश काविया ने बताया कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया गांधी नगर जयपुर सिटी राजस्थान को अप्रैल 2017 से मार्च 2018 तक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मोगा की तिजोरियां, जिसमें हजार-हजार के नोट मिले थे, में से जाली और गंदे नोट बरामद हुए। ये नोट चंडीगढ़ दफ्तर के आदेश के अनुसार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के जयपुर दफ्तर भेजे गए थे, क्योंकि चंडीगढ़ के दफ्तर द्वारा इन नोटों को खत्म करने के लिए ज्यादा समय लग रहा था। इनमें से 35 हजार रुपए के नोट नकली पाए गए।


बारीकी से जांच करने पर पता लगा कि 28 हजार रुपए के नोट 28 नोट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मोगा ब्रांच के और 7 हजार स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की निहाल सिंह वाला ब्रांच के थे। इस बारे उच्चाधिकारियों को लिखकर भेजा गया था। इस संबंधी थाना सिटी मोगा की ओर से मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारी का कहना है कि भारतीय मुद्रा को जाली छापना व उसे बाजार में परिचालित करना दोनों भारतीय दण्ड संहिता धारा 489ए, 489ई के तहत गंभीर अपराध है। इसके तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।



Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
ग्रीन जॉन में चल रही दतिया पलायन कर आये मजदूरों से हुई कोरोना संक्रमित 
Image
संत श्री 1008 बैदेही बल्लभ शरण महाराज का हुआ अभिनंदन