शव के साथ अस्पताल तक आए दो पालतू श्वान

महिला ने लगाई फांसी,







 







लिंबोदी में रहने वाली महिला ने गुरुवार रात अपने घर में फांसी लगाकर दे दी जान


परिजनों को शुक्रवार सुबह लगी हादसे की जानकारी, पुलिस कर रही जांच


 

इंदौर / एक महिला ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह परिजनों को हादसे की जानकारी लगी तो परिजन उसके शव को एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। महिला के शव को जब अस्पताल लाया गया तो शव के साथ दो पालतू श्वान भी थे जो शव की निगरानी कर रहे थे। अस्पताल में यह बात चर्चा का विषय बनी हुई है।



जानकारी के अनुसार लिंबोदी की शिवधाम कॉलोनी में रहने वाले ट्रांसपोर्ट कारोबारी दिनेश बेदी की पत्नी पलक (30) ने गुरुवार रात अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह परिजनों को घटना का पता चला। परिजन कार में पलक के शव को रखकर एमवाय अस्पताल पहुंचे। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान घर में पाले गए दो श्वान शव के आसपास ही मौजूद रहे। महिला के शव को जब कार में रखा गया तो दोनों श्वान भी कार में चढ़ गए। एक श्वान महिला के शव के साथ बैठ गया वहीं दूसरा आगे ड्राइवर सीट के पास बैठा।


अस्पताल पहुंचने पर शव को कार से उतारने तक यह दोनों श्वान महिला को निहारते रहे और अपना दुख प्रकट करते रहे। अपने मालिक की मौत से दुखी इन श्वानों की चर्चा पूरे अस्पताल में फैल गई। वहीं दूसरी पुलिस के अनुसार महिला ने आत्महत्या क्यों कि फिलहाल इस बात का पता नहीं चल सका है। मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई है।



Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
ग्रीन जॉन में चल रही दतिया पलायन कर आये मजदूरों से हुई कोरोना संक्रमित 
Image
संत श्री 1008 बैदेही बल्लभ शरण महाराज का हुआ अभिनंदन