सचिन बंसल की कंपनी नवी टेक्नोलॉजीज ने टेक कंसल्टिंग फर्म मेवेनहाइव को खरीदा





 





डील की रकम का खुलासा नहीं, मेवेनहाइव की टीम नवी टेक्नोलॉजीज का हिस्सा बनी


मेवेनहाइव सात साल कंपनी, नवी टेक्नोलॉजीज स्टार्ट-अप्स में निवेश करती है


फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर सचिन बंसल ने पिछले साल नवी टेक्नोलॉजीज की शुरुआत की थी 


 

बेंगलुरु / सचिन बंसल की कंपनी नवी टेक्नोलॉजीज ने टेक कंसल्टिंग फर्म मेवेनहाइव को खरीद लिया है। फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर बंसल ने गुरुवार को यह जानकारी दी। हालांकि, इस सौदे की रकम नहीं बताई। इस अधिग्रहण के जरिए नवी टेक्नोलॉजीज की स्टार्ट-अप्स सर्विसेज को मजबूती मिलेगी।

मेवेनहाइव ने फ्लिपकार्ट को भी कंसल्टेंसी दी थी




  1.  


    नवी टेक्नोलॉजी स्टार्टअप में निवेश करने के साथ ही उन्हें आगे बढ़ाने में मदद करती है। वह अपने निवेश वाली फर्मों की ग्रोथ के लिए टेक एप्लिकेशंस बनाने में मेवेनहाइव का इस्तेमाल कर सकती है। मेवेनहाइव सात साल पुरानी कंपनी है। यह सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, सिस्टम इंटीग्रेशन, ऐप डेवलपमेंट और डेटा एनालिटिक्स में क्लाइंट की मदद करती है। यह फ्लिपकार्ट, गोजेक, ग्रासहॉपर और स्क्रिपबॉक्स जैसी कंपनियों को कंसल्टेंसी दे चुकी है।


     




  2.  


    मेवेनहाइव के दोनों फाउंडर- भविन जविया, आनंद कृष्णन और 40 लोगों की टीम अब नवी टेक्नोलॉजीज का हिस्सा बन गए हैं। जविया और कृष्णन ने 2012 में मेवेनहाइव की शुरुआत की थी। जविया को अलग-अलग फर्मों में आईटी कंसल्टिंग का 15 साल का अनुभव है। कृष्णन ने कई बड़े ऐप बनाए हैं। जविया और कृष्णन ग्लोबल सॉफ्टवेयर डिलीवरी एंड कंसल्टिंग फर्म थॉटवर्क्स में लंबे समय तक साथ रहे थे।


     




  3.  


    पिछले साल फ्लिपकार्ट छोड़ने के कुछ महीने बाद सचिन बंसल ने बीएसी एक्विजिशंस कंपनी बनाई थी। दिसंबर 2018 में इसका नाम नवी टेक्नोलॉजीज कर दिया। उन्होंने आईआईटी के अपने साथी अंकित अग्रवाल के साथ मिलकर स्टार्ट-अप्स में निवेश के लिए यह वेंचर शुरू किया था। बंसल ने हाल ही में नवी टेक्नोलॉजीज में 888 करोड़ रुपए लगाए हैं।


     




  4.  


    बंसल ने सितंबर में नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट की बड़ी हिस्सेदारी 740 करोड़ रुपए में खरीदी थी। बंसल इस फर्म के सीईओ बन गए थे। अमेरिकी रिटेल कंपनी वॉलमार्ट ने पिछले साल मई में फ्लिपकार्ट के 77% शेयर 16 अरब डॉलर में खरीदे थे। उस वक्त सचिन बंसल फ्लिपकार्ट में पूरे 5.5% शेयर बेचकर कंपनी से बाहर हो गए थे।





Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
ग्रीन जॉन में चल रही दतिया पलायन कर आये मजदूरों से हुई कोरोना संक्रमित 
Image
संत श्री 1008 बैदेही बल्लभ शरण महाराज का हुआ अभिनंदन