राज ठाकरे बोले- खुद को असुरक्षित महसूस करने वाले भारत से चले जाएं

; महंगाई से ध्यान हटाने के लिए सीएए लाए शाह





 





मनसे प्रमुख ने कहा, इस देश में और नागरिकों की जरूरत क्यों हैं, जनसंख्या की वजह से पहले ही बहुत परेशानी हैं


राज ठाकरे शनिवार को पुणे में मीडिया से बात कर रहे थे, इस दौरान उन्होंने देश में मचे बवाल पर अपना पक्ष रखा


 

पुणे /  नागरिकता संशोधन बिल को लेकर देशभर में जारी विरोध के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने शनिवार को पुणे में कहा कि वित्तीय संकट से ध्यान भटकाने के लिए सीएए लाया गया और इसमें अमित शाह को सफलता मिली है। उन्होंने आगे कहा, 'इस देश में और नागरिकों की जरूरत क्यों हैं, जनसंख्या की वजह से पहले ही बहुत परेशानी हैं। फिर बाहर के लोग क्यों लाने है। फिर चाहे वो किसी भी धर्म का हो।'


भारत कोई धर्मशाला नहीं है: राज ठाकरे
उन्होंने कहा, पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आने वाले मुसलमानों को देश से बाहर निकालना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, 'भारत कोई धर्मशाला नहीं है। मानवता का ठेका सिर्फ भारत ने नहीं ले रखा है। वे मुसलमान जो अपने आप को यहां असुरक्षित महसूस करते हैं उन्हें यहां रहने का कोई हक नहीं है।' राज ने आगे कहा,'मुंबई में भी भारी संख्या में बांग्लादेशी रहते हैं और उन्हें चिन्हित कर बाहर करना चाहिए।'


राज ठाकरे ने सरकार से पूछा, 'क्या 130 मिलियन की आबादी वाले हमारे देश को और अधिक लोगों की आवश्यकता है? जो पहले से हैं उन्हें कोई सुविधा नहीं मिल रही है।'


फिर आधार कार्ड की क्या जरूरत है?
आधार कार्ड को लेकर राज ठाकरे ने सवाल किया है, 'वोटिंग के लिए आधार कार्ड चल सकता है, तो नागरिकता साबित करने के लिए आधार कार्ड क्यों नहीं? आधार कार्ड के लिए कतार में लगे लोगों का क्या उपयोग है?'



Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
ग्रीन जॉन में चल रही दतिया पलायन कर आये मजदूरों से हुई कोरोना संक्रमित 
Image
संत श्री 1008 बैदेही बल्लभ शरण महाराज का हुआ अभिनंदन