जोधपुर की दो महिलाओं ने ट्रेन की पेंट्रीकार में यात्रियों के लिए बनाई रोटियां

, बोलीं- ये हमारे किचन जैसी






 




 







अणुव्रत एक्सप्रेस से रामेश्वरम् और मदुरई की यात्रा पर निकलीं महिलाओं ने टाइम पास करने पेंट्री कार में काम किया


पेंट्री कार के सुपरवाइजर से महिलाओं ने कहा- हम रोटी बनाना चाहते हैं, आपको खिलाएंगे और यात्रियों को भी


 

जोधपुर /  जोधपुर की महिलाओं का ग्रुप अणुव्रत एक्सप्रेस में रामेश्वरम् और मदुरई की ओर यात्रा पर निकला था। दूरी लंबी होने पर समूह की महिलाओं को कुछ देर बाद बोरियत होने लगी। ट्रेन में हुए समूह की दो महिलाएं डॉ. पूजा राजपुरोहित और मधुर परिहार पेंट्रीकार में पहुंच गईं। वहां रोटी का आटा तैयार था। दोनों ने पेंट्री के सुपरवाइजर से कहा कि हम रोटी बनाना चाहते हैं। आपको भी खिलाएंगे और यात्रियों को भी।


पेंट्रीकार के सुपरवाइजर ने कहा कि आप यात्री हैं, आपकी सेवा करना हमारा काम है। दोनों ने आग्रह किया कि रेलवे यात्रियों के लिए हर तरह की सुविधा जुटा रहा है, उनका ख्याल रख रहा है। ऐसे में हम भी कुछ योगदान दे देंगी और हमारा टाइम भी पास हो जाएगा।


घर में काम करने जैसी संतुष्टि मिली


अनुमति मिलते ही डॉ. पूजा और मधुर ने रोटियां बेलनी शुरू कर दी। डॉ. पूजा का कहना है कि वे लंबे समय बाद ट्रेन में सफर कर रही हैं। ट्रेनें और सुविधाएं बहुत बदल गई हैं। यात्री के लिए ट्रेन घर से कम नहीं, ऐसे में अपने घर में कुछ काम कर लिया तो संतुष्टि मिली।